G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा:- मुख्यमंत्री बघेल ने माता चंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री बघेल ने माता चंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की कामना की

कवर्धा,30 सितंबर 2022// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंदौरी में माता चंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने पंडा मोहन गिरी गोस्वामी और पुजारी कन्हैया प्रसाद मिश्रा को श्रीफल व साल भेट किया। वहीं मंदिर परिसर में महिलाओ और नन्हे नन्हे बच्चो ने भी मुख्यमंत्री बघेल का माथे में तिलक लगाकर स्वागत किया। मंदिर समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को मातारानी की फोटो भेटकर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने नवरात्र पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर केबिनेट मंत्री और कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक शममता चंद्राकर रहे।
मंदिर के पुजारी मिश्रा ने बताया है कि यह एक प्राचीन मंदिर है। वे माता चंडी मंदिर में 50 साल से माता रानी की सेवा कर रहे है। उन्होंने बताया की माता चंडी का उदगम प्राचीन तलाब के किनारे पीपल पेड़ के जड़ के बीच से हुआ था। जिसके बाद में ग्रामीणों द्वारा वहीं मंदिर का निर्माण कराया गया और माता चंडी का विधि विधान से स्थापना कराया गया। मान्यता के अनुसार महामारी जैसे बीमारियों के दौरान माता रानी स्वयं गांव में घूमकर ग्रामीणों की सुरक्षा करती है। नवरात्र पर्व में अष्टमी के दिन माता चंडी का दर्शन करने दूर दूर से लोग आते है। यहां भक्तो के द्वारा जो भी मनोकामना मांगी जाती है, वो जरूर पूरा होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page