G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

गांवों में बिजली कटौती ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

मजगांव में दो माह से बिजली की आपूर्ति बंद

कवर्धा। पंडरिया के पहाड़ी पर सबसे बैगा आदिवासी बाहुल्य गांव मजगांव पंचायत बिरहुलडीह में दो माह से बिजली की आपूर्ति ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही है। ऐसे में ग्रामीणों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इंटक ब्लाक अध्यक्ष संतराम यादव ने बताया कि उस गांव में जाकर लोगों की समस्या सुनने पर ग्रामीण शैलूराम, चैनसिंह, सुखीराम,रामसिंह धनीराम, मोतीराम, नानसिंह ने बताया कि विगत दो माह से बिजली नहीं है। बरसात का दिन है पहाड़ी गांव और जंगली जानवर सहित सांप बिच्छु किड़े मकोड़े का भय बना रहता है। जल्द ही उनके गांव में बिजली आपूर्ति किया जावे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page