ग्राम मंझोली के प्रधानमंत्री सड़क का हाल है बेहाल..अनेकों ज्ञापन देने के बाद भी नहीं होता मरमत कार्य, विभिन्न ग्रामों को जोड़ने वाला है यह अकेला मार्ग

ग्राम मंझोली के प्रधानमंत्री सड़क का हाल है बेहाल..अनेकों ज्ञापन देने के बाद भी नहीं होता मरमत कार्य, विभिन्न ग्रामों को जोड़ने वाला है यह अकेला मार्ग

AP न्यूज़ : पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंझोली की प्रधानमंत्री सड़क का हाल ऐसा बेहाल है कि, इंसान तो इंसान जानवर का चलना भी मुश्किल हो रहा है। यह एक अकेला ऐसा मार्ग है जो अनेकों ग्राम पंचायतों को जोड़ता है। इसी मार्ग से कोयलारी, कापा, कुम्ही ,बोड़तरा और अनेकों गांव का आना जाना इसी मार्ग के से होता है। इस समस्या को लेकर युवाओं एवं कुछ पार्टियों के नेताओं के द्वारा इसकी मरम्मत के लिए अनेकों ज्ञापन दिया गया है, लेकिन मरम्मत कार्य तो दूर की बात है इस पर तो थोड़ा बहुत मुरूम भी नही डलवाया गया।सरकार के द्वारा नए-नए मार्ग की स्वीकृति कराया जा रहे हैं, लेकिन पुराने मार्गो पर किसी का ध्यान नही। अगर यह समस्या जल्द से जल्द नही सुलझा तो एसडीएम सर को इस समस्या का अवगत कराया जाएगा ताकि कीचड़ से राहत मिली।



