G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया पुलिस की लगातार कार्यवाही अवैध शराब,जुआ,सट्टा पर

पंडरिया पुलिस की लगातार कार्यवाही अवैध शराब,जुआ,सट्टा पर


 सटृटा पट्टी लिखते 02 और सटोरियों को धरदबोचा ।


 अवैध शराब बेचते धरे गये आरोपी धारा 34(1)ख के तहत कार्यवाही ।

AP न्यूज़ : थाना पंडरिया पुलिस को थाना क्षेत्राअंतर्गत अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डाँ. लाल उमेंद सिंह के द्वारा अवैध जुआ, सट्टा शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पंडरिया एन. के. वेंताल के मार्गदर्शन पर निरीक्षक मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में धर पकड कार्यवाही हेतु स्टाप को निर्देश दिया गया था कि दिनांक 11.9.04.2022 को मुखबीर से सूचना मिला की मैनपुरा,पुराना बस स्टैण्ड पंडरिया में अंको के सामने रकम लेख कर अधिक रकम मिलने का लालच देकर सट्टा जुआ का खेल चल है काफी अधिक भीड लगी है कि सूचना पर पंडरिया पुलिस द्वारा गवाहों को साथ लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी, रेड कार्यवाही कर अलग-अलग स्थान पर आरोपी 1. चिंतामणी पिता मंशा राम भास्कर उम्र 32 साल साकिन मनकी थाना लोरमी जिला मुगेंली 2. संजय सोनी पिता नारायण सोनी उम्र 29 साल साकिन जोरामंदिर के नीचे पंडरिया थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम को पकडे जिसके कब्जे से नगदी रकम 850 /- एवं अंको का सट्टा पट्टी लिखा जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 4 क जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना पंडरिया में पृथक – पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । तथा एक अन्य प्रकरण में अवैध शराब बेचते आरोपी जानू राम साहू पिता खेलन राम साहू उम्र 45 साल साकिन घुटुरकुंडी थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम को पकडा गया आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1)ख के तहत कार्यवाही किया गया है । उक्त कार्यवाही मे सउनि पंचराम वर्मा प्रधान आरक्षक राधेश्याम चंद्रवंशी बिरेन्द्र बंजारे,आरक्षक जेठु साहू ,चित्रांगद सिंह,द्वारिका चंद्रवंशी का विशेष योगदान रहा थाना पंडरिया में अवैध जुआ-सटटा, शराब पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page