G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

प्राकृतिक गतिशीलता बनाये रखने के लिए जीवों का संरक्षण आवश्यक- तुकाराम

प्राकृतिक गतिशीलता बनाये रखने के लिए जीवों का संरक्षण आवश्यक- तुकाराम

AP न्यूज़: पंक्षियों के कम होते तादाद को ध्यान में रखते हुए 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है इस उपलक्ष्य पर पीजी कॉलेज कवर्धा के राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवक तुकाराम साहू”तरुण” के नेतृत्व में 24 मार्च को वृहद स्तर पर पंक्षी संवर्धन अभियान चलाया गया, जिसके तहत रासेयो के लगभग 25 स्वयंसेवकों ने कृत्रिम घोंसला व दाना-पानी पात्र बनाया,औऱ सुंदर आकर्षक तरीक़े से सजाकर सन्देशपरक स्लोगन लिखकर महाविद्यालय में विभिन्न अलग अलग स्थानों पर कृत्रिम घोंसला औऱ दाना पानी पात्र लगाया गया।
इस बीच निरीक्षक के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बी एस चौहान, उप प्राचार्य डॉ ऋचा मिश्रा, सुरेश कुमार मेहर,कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मुकेश कामले,डॉ के एल साहू रहे।

प्राचार्य ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दीं। गतिविधियों में सक्रियता के लिए पीओ कामले ने स्वयंसेवकों को बधाई व आभार प्रकट किया,साथ वरिष्ठ स्वयंसेवक तुकाराम ने प्राकृतिक गतिशीलता को बनाये रखने के लिए जीवों का संरक्षण आवश्यक है कहा। उक्त अभियान में घोंसला बनाने वाले स्वयंसेवक दल नायक पालसिंह धुर्वे, पंकज साहू , देवेन्द्र साहू , योगेश्वर साहू ,रोहित यादव, शुभम जायसवाल, हिमांशु कौशिक , डीलेश्वर डहरिया , विकास चंद्राकार, मंजीत,रीना कोड़ापे, रेश्मा ,ओमकार साहू , फुलकैना साहू ,प्रितिमाला गृतलहरे,प्रीति साहू, होमेश्वरी मानिकपुरी, आरती राजपूत,यंजना पात्रे,शिला भारती, मिला भारती,दामिनी चन्द्रवंशी,इनुराम, तथा अन्य स्वयंसेवको ने तुकाराम के आह्वान पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।। विगत अंतराष्ट्रीय वन दिवस, अंतराष्ट्रीय जल दिवस शहीद दिवस पर भी स्वयंसेवकों ने शोसल मीडिया के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया था।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page