कुंडा को पूर्ण तहसील बनाने पर धर्मजीत सिंह जी से कि सौजन्य मुलाकात – चंन्द्राकर

कुंडा को पूर्ण तहसील बनाने पर धर्मजीत सिंह जी से कि सौजन्य मुलाकात – चंन्द्राकर

कुण्डा छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र में सीएम भूपेश बघेल ने कुंडा को पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा की. सदन में लोरमी विधायत धर्मजीत लगातार कुंडा को तहसील बनाने की मांग की जा रही थी. तहसील घोषणा सुनकर कुंडा क्षेत्रवासियों खुशी के माहौल में एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। कुंडा क्षेत्र वासियों द्वारा लगातार कुंडा को पूर्ण तहसील बनाने की मांग करते आ रहे थे. जबकि कुंडा को मध्यप्रदेश के कार्यकाल के समय में 1993 में उप तहसील का दर्जा दिया गया था, जहां कुंडा उप तहसील के अंतर्गत 86 ग्राम पंचायत आते हैं. वहीं तहसील कार्य के लिए लोगों को उप तहसील कुंडा होने के बावजूद तहसील कार्य के लिए छोटे से छोटे कार्यों के लिए 20 किलोमीटर दूर परेशानियों का सामना कर पंडरिया जाना पड़ता था।वही समस्या को देखते हुए क्षेत्रवासियों द्वारा कुंडा को पूर्ण तहसील की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों नेताओं को अवगत कराते हुए कई बार विरोध भी दर्ज की. सदन में लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह द्वारा कई बार मांग उठी. जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उपतहसील कुंडा को पूर्ण तहसील की दर्जा की घोषणा विधानसभा में की।




