G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

स्वास्थ्य संयोजक 21 मार्च से हड़ताल पर

स्वास्थ्य संयोजक 21 मार्च से हड़ताल पर

मुंगेली वेतन विसंगति सुधारने 21 से काम बंद कर मैदान में होंगे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ मुंगेली जिले सहित प्रदेश में आगामी 21 मार्च से कोविड-19 टीकाकरण कार्य प्रभावित होने वाला है क्योंकि प्रदेश के 15000 स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ अपनी वेतन विसंगति की मांग को लेकर आगामी 21 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे मुंगेली जिला के स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के जिला मीडिया प्रभारी रविशंकर चंद्राकर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी का ग्रेड पे 2200 है जबकि अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का ग्रेड पे 1900 से बढ़ाकर 2400 या 2800 किया जा चुका है लेकिन विभाग की निष्क्रियता के चलते स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ पिछले 16 सालों से वेतन विसंगति को झेल रहा है आज भी स्वास्थ्य संयोजकओं का वेतन विसंगति पर किसी प्रकार का कोई सुधार नहीं हुआ है जिसके चलते कर्मचारियों में आक्रोश निर्मित है सरकार द्वारा चुनाव के पूर्व अपने घोषणा पत्र में स्वास्थ संयोजक के विसंगति दूर करने हेतु अपने घोषणा पत्र में सम्मिलित किया गया था लेकिन आज पर्यंत सरकार के द्वारा किसी प्रकार की इस संबंध में कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया जिसके कारण स्वास्थ संयोजक कर्मचारी संघ अपने जायज मांगों को लेकर 21 मार्च को सामूहिक रूप से हड़ताल में जाएंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी सरकार की होगी इस संबंध में मुंगेली जिला में जिला अध्यक्ष राजाराम गोयल वह जिला उपाध्यक्ष विजय चंद्राकर जिला सचिव रामकुमार यादव , ब्लॉक उपाध्यक्ष बलराम सिंह यादव पथरिया ब्लाक से प्रदीप यादव और महिला जिलाध्यक्ष करिश्मा द्वारा जिला कलेक्टर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व तीनों ब्लॉक के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को हड़ताल के संबंध में पत्राचार किया जा चुका है हड़ताल को लेकर कर्मचारियों में खासा उत्साह और जोश है और हम अपनी मांगों को सरकार के सामने रखने के लिए 21 को रायपुर काम बंद हड़ताल पर रहेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page