G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

चिल्फी पुलिस ने 7 लाख 90 हजार के गांजे के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार, चिल्फी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

26.330 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा व 01 तस्कर चढ़े चिल्फी पुलिस के हत्थे

01 अंतर्राजिय गांजा तस्कर वाहन क्रमांक CG 07 MA 1612 टाटा सूमो ग्राण्ड कार के साथ गिरफ्तार

एक घंटा बड़ी मसक्कत के बाद गुप्त चेम्बर में रखे गांजा को पकड़ने में चिल्पी पुलिस को मिली सफलता

अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 7,89,900 सात लाख नवासी हजार नव सौ रूपये एवं घटना में प्रयुक्त टाटा सूमो ग्राण्ड कीमती 04 लाख रुपये और 03 नग मोबाइल की कीमत 10,000 रुपये को पुलिस ने किया जप्त।
कुल 1199900 ग्यारह लाख निन्यानवे नव सौ रुपये का मशरुका जप्त

बोड़ला। चिल्फी पुलिस ने 7 लाख 90 हजार के गांजे के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार, चिल्फी पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग ओ.पी.पाल के निर्देशन एवं कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश उइके के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक बृजेश सिन्हा के कुशल नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारी गणों के आदेशानुसार बॉडर पर अवैध शराब, गांजा तस्करो एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था।

इसी तारतम्य में थाना प्रभारी द्वारा मुखबिर तंत्र को मजबूत करने लगातार क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबिरो से आवश्यक चर्चाएं की जा रही है, जिस पर विश्वसनीय मुखबीर से दिनांक-03/02/2022 को सूचना प्राप्त हुआ कि रायपुर जबलपुर मुख्य मार्ग पर रायपुर से जबलपुर की ओर आ रही एक टाटा सूमो ग्राण्ड जिसमें बैठे व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं।

उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थाना प्रभारी चिल्फी द्वारा उक्त सूचना को जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुवे प्राप्त दिशा निर्देशों के आधार पर हमराह स्टाफ के साथ थाने के सामने मुख्य मार्ग पर चलित बेरिकेटिंग के माध्यम से संदिग्ध टाटा सूमो ग्राण्ड को रुकवाकर कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुवे टाटा सूमो ग्राण्ड क्रमांक CG 07 MA 1612 कि तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान वाहन के पीछे सीट के पीछे गुप्त चेंबर बनाकर छुपा कर रखा हुआ कुल 16 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 26.330 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपी 01. अर्जुन सिंग गोड़ पिता कोमल सिंग गोड़ उम्र 25 वर्ष साकिन बिछिया थाना कुम्हारी जिला दमोह मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया।

कुल वजनी मादक पदार्थ गांजा 26.330 किलोग्राम कुल कीमत 7,89,900 सात लाख नवासी हजार नव सौ रूपये को जप्त किया गया, एवं घटना में प्रयुक्त टाटा सूमो ग्राण्ड वाहन कुल कीमती 04 लाख एवं 03 नग मोबाइल कीमत 10,000 दस हजार रुपये कुल मसरुका 11,99,900 ग्यारह लाख निन्यानवे हजार नव सौ रुपये को जप्त किया गया। तथा आरोपि पर उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस टीम के द्वारा आरोपियो से पूछताछ करने पर गांजा को अवैध तस्करी करते हुए धन लाभ अर्जित करने हेतु रायपुर की ओर से ले जाकर जबलपुर मध्य प्रदेश जिले के विभिन्न जिलों में खपाने की तैयारी में थे। चिल्फी पुलिस ने तोड़ा तस्करों का सीमावर्ती नेटवर्क अब तक 05 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ व शराब एवं 50 से अधिक वाहन चिल्फी पुलिस द्वारा जप्त किया जा चुका है।

उक्त कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक बृजेश सिन्हा के कुशल नेतृत्व में थाना चिल्फी पुलिस टीम से स.उ.नि. जीवन रॉय ,थाना स्टाप, व डायल 112 के कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page