G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

पशुपालन के लिए देशव्यापी किसान क्रेडिट कार्ड अभियान

पशुपालन के लिए देशव्यापी किसान क्रेडिट कार्ड अभियान

कवर्धा, 23 दिसम्बर 2021। कबीरधाम जिले में 15 फरवरी 2022 तक देशव्यापी विशेष के.सी.सी. अभियान चलाकर पशु पालन एवं मत्स्य पालन से जुड़े हुए कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है।
कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा के निर्देशानुसार अधिक से अधिक पशुपालकों को अल्पकालिक ऋण आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पशुधन विकास विभाग को विशेष पशु पालन संबंधित किसान क्रेडिट कार्ड लक्ष्यों की पूर्ति हेतु जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में प्रत्येक सप्ताह के.सी.सी. शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 22 दिसंबर 2021 को कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में ग्राम बाजार चारभाठा विकासखण्ड सहसपुर लोहारा, ग्राम कुण्डा विकासखण्ड पण्डरिया तथा ग्राम भेलवाटोला, विकासखण्ड-बोड़ला में देश व्यापी (एएचडीएफ-केसीसी) किसान क्रेडिट कार्ड अभियान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें गौपालन के लिए 81, बकरी पालन के लिए 7 तथा मुर्गीपालन के लिए 1 प्रकरण तैयार किए गए है। शिविर में उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवायें डॉ. राजेन्द्र भगत के साथ अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। देशव्यापी ए.एच.डी.एफ.के.सी.सी. अभियान अंतर्गत शिविर के लिए जिला कबीरधाम के सभी विकासखण्ड में निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शिविर प्रस्तावित है।
पशु पालन के.सी.सी. के लिए डेयरी पशुपालक, कुक्कुट पालक, अथवा बकरी, सूकर पालक व्यक्तिगत या संयुक्त उधारकर्ता जिनके स्वामित्व में पशु पालन शेड हो, पशुपालन के लिये कार्यशील पूंजी घटक जैसे-पशु पोषण, पशु चिकित्सा सहायता, पशु बीमा, श्रम, पानी, बिजली की आवर्ती लागत की पूर्ति के लिए के.सी.सी. ऋण प्रदाय किया जाता है। 1.60 लाख तक के.सी.सी. ऋण हेतु कोई कोलैटेरल की आवश्यकता नही है। पशु पालकों को के.सी.सी. कैम्प में पहचान प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पास बुक के साथ पूर्व में लिए गए ऋण का विवरण साथ लाना अनिवार्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page