G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

पुराने बारदाना में 25 रूपए की राहत मिलने से जिले में धान खरीदी में आई तेजी

पुराने बारदाना में 25 रूपए की राहत मिलने से जिले में धान खरीदी में आई तेजी

पंडरिया के छह समिति के 1459 पंजीकृत किसानों ने बेचा लगभग 8 करोड़ 12 लाख 85 हजार 360 रूपए का धान

किसानों ने धान बेचकर खेती किसानी के लिए, ऋण लिए 2 करोड़ 22 लाख 66 हजार 785 रूपए भी जमा करा लिया

कवर्धा, 10 दिसंबर 2021। राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा तथा उन्हे राहत पहुंचाने के लिए पुराने बारदाने का मूल्य 18 रूपए से बढाकर 25 रूपए करने के बाद कबीरधाम जिले में धान खरीदी में रिकार्डतोड़ धान खरीदी हो रही है। जिले के पंडरिया विकासखण्ड के महज छहः धान खरीदी केंन्द्र क्रमशः कपरीगोड़ान, रमतला, नवागांव टीकैत, दुल्लापुर, बाघामुड़ा, और किशुनगढ़ धान खरीदी केंन्द्रों में पंजीकृत 1459 किसानों ने लगभग 8 करोड़ 12 लाख 85 हजार 360 रूपए का धान बेच लिया है। इन किसानों ने कृषि कामकाज के लिए शासन से लिए गए 2 करोड़ 22 लाख 66 हजार 785 रूपए का ऋण भी जमा कर लिया है। इन धान खरीदी केन्द्रों में कुल 6533 पंजीकृत किसान है।
कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने पडरिया विकासखण्ड के कपरीगोड़ान, रमतला, नवागांव टीकैत, दुल्लापुर, बाघामुड़ा, और किशुनगढ़ धान खरीदी केन्द्रों का अकास्मिक निरीक्षण कर वहां धान खरीदी के लिए बनाई गई व्यवस्था का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री शर्मा ने इन धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए कहा किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की कोई अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। शांति व सुचारू रूप से धान खरीदी करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करे। ग्राम वार छोटे किसानों को प्राथमिकता देते हुए उन्हे टोकन जारी करे। उन्होने बताया कि राज्य शासन द्वारा पुराने बारदाना का मूल्य 18 रूपए से बढ़ाकर 25 रूपए कर दिए है। अब किसानें को बढ़ी हुई किमत में बारदाना की राशि भूगतान किया जाएगा। सभी धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए पानी की व्यवस्था कराएं। उन्होने समिति प्रभारियों को निर्देशत करते हुए कहा कि मौसम को ध्यान मे ंरखते हुए धान की सुरक्षा व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर ले। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री डीएल डाहिरे, सीसीबी नोडल अधिकारी श्री आरपी मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर व तहसीलदार श्री विनय कश्यप व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर आवश्कय जानकारी भी ली। किसानों ने बताया कि इस बार धान बेचने के लिए बनाई व्यवस्था से बहुत खुश हैं। समिति के छोटे किसानों को प्राथमिकता देते हुए एक साथ धान बेचने की अनुमति देकर किसानों को सुविधाए दी जा रही है। इससे यहां के किसानों को बहुत राहत मिल रही है।
कलेक्टर श्री शर्मा को संबंधित समिति प्रभारियो ने अवगत कराते हुए अब तक हुई धान खरीदी व ऋण वसूली की पूरी विस्तृत जानकारी दी। करपी कोडान में अब 1650 पंजीकृत किसान है,जिसमें से 328 किसानों ने 11 हजार 444 क्विंटल धान बेच लिया है। इसी तरह रमतला कुल 889 पंजीकृत किसान है,जिसमें से 196किसानां से 5 हजार 116 क्विंटल धान,नवागांव टीकैत में कुल 769 पंजीकृत किसान है जिसमें से 140 किसानों से 3 हजार 288 क्विंटल धान, दुल्लापुर में कुल पंजीकृत किसान1194 है जिसमें से 288 किसानो से 7 हजार 490 कि्ंवटल धान, बाघामुडा केन्द्र में कुल एक हजार पंजीकृत किसान है,जिसमें से 304 किसानों से 7 हजार 304 कि्ंवटल धान, और किशुनगढ़ में कुल 1031 पंजीकृत किसान है, जिसमे से 203 किसानो से 7 हजार 41 क्विंटल धान की खरीदी कर ली गई है।
एसडीएम श्री डीएल डाहिरे ने बताया कि इन सभी 6 समिति केन्द्रों में अब तक 1459 किसानां ने 41 हजार 684 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर लगभग 8 करोड़ 12 लाख 85 हजार 360 रूपए का धान बेच लिया है। इन किसानों द्वारा खेती किसानी के लिए राज्य शासन द्वारा ़ऋण ली गई थी, जिसमें से 2 करोड़ 22 लाख 66 हजार 785 रूपए शासन के खाते में जमा भी करा लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page