G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवारों के हित में 12 सूत्रीय मांगों का कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

कवर्धा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला द्वारा स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। संस्था ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों के सम्मान, सुरक्षा एवं सामाजिक उत्थान के लिए विशेष नीतियां बनाई जानी चाहिए।

ज्ञापन में मांग की गई है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पांच पीढ़ियों तक के उत्तराधिकारियों को शासकीय सेवाओं में 5 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। साथ ही सेनानियों की आदमकद प्रतिमा उनके गृह ग्राम अथवा जिला मुख्यालय में स्थापित करने, उनके जीवन परिचय को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करने तथा भूमिहीन उत्तराधिकारी परिवारों को निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

संस्था ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को विभिन्न करों से छूट, राष्ट्रीय पर्वों पर सम्मान, राष्ट्रीय परिवार का दर्जा, निःशुल्क बस, रेल एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने सहित जिला मुख्यालयों में संगठन भवन निर्माण की मांग भी उठाई है। इसके अलावा शासकीय सेवा में नहीं होने वाले वारिसों के लिए पेंशन योजना लागू करने, सभी पंजीकृत सेनानियों के नाम केंद्र सरकार की सूची में शामिल करने तथा वर्ष 2027 की जनगणना में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के लिए अलग कॉलम निर्धारित करने की मांग की गई है।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार यदु ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए इन मांगों को गंभीरता से लागू किया जाना आवश्यक है। ज्ञापन सौंपने वालों में उपाध्यक्ष एस.एस. जैन, कोषाध्यक्ष महेश महोबिया, सचिव नरोत्तम महोबिया एवं सह सचिव सियाराम महोबिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page