G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

संत रविदास जयंती पर भाजपा का जिला स्तरीय कलश वंदन कार्यक्रम

सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प, सांसद संतोष पांडे व संजय श्रीवास्तव ने संत रविदास के विचारों को बताया प्रेरणादायी

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी जिला कबीरधाम की ओर से सोमवार को संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज की 650वीं जयंती श्रद्धा और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर जिला स्तरीय कलश वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे संत समाज के प्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संत रविदास महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। उनका जीवन समाज से भेदभाव मिटाकर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक एकता और समरसता के लिए प्रासंगिक हैं।

सांसद संतोष पांडे ने कहा कि संत रविदास महाराज केवल एक समाज के संत नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने जात-पात और ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता, श्रम, भक्ति, समानता और सेवा का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही मजबूत और एकजुट समाज का निर्माण किया जा सकता है।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि संत रविदास जयंती उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का अवसर है। भाजपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला महामंत्री मुकेश ठाकुर, नितेश अग्रवाल, भुनेश्वर चंद्राकर, सौखी अहिरवार सहित संत समाज के प्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page