G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
INDIA

यूपी में लव जिहाद पर सरकार का सख्त रुख, जल्द लाएगी नया कानून, गृह मंत्रालय ने कानून मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव

नई दिल्ली ।  यूपी सरकार ने लव जिहाद मामले में सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने प्रदेश में लव जिहाद पर कानून बनाने का फैसला लिया है। जिसे लेकर गृह मंत्रालय ने अपना प्रस्ताव कानून मंत्रालय को भेज दिया है।

दरअसल उत्तरप्रदेश के बल्लभगढ़ में लव जिहाद का एक मामला बीते कुछ दिन पहले सामने आया था। जिसकी आड़ में एक युवती की हत्या की गई थी। जिसके बाद यूपी, हरियाणा, मध्यप्रदेश और कर्नाटक ने इसे लेकर नया कानून बनाने का ऐलान किया। जिससे इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाया जा सकें।

इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में साफ कहा है कि सिर्फ शादी करने के लिए किया गया धर्म परिर्वतन अवैध होगा। जिसपर प्रदेश सरकार सख्त कानून लाएगा, और इस तरह की वारदात को अंजाम देने वालों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। बता दें कि धर्म परिवर्तन करने वाले को राज्य सरकार और प्रशासन को तय अवधि में मोटिस देना होगा, ताकि सारी चीजें सरकारी आंकड़ों में दर्ज रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page