INDIAMadhya Pradeshखास-खबर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर किया नमन
भोपाल : गुरूवार, मई 14, 2026,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रभक्त और योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संभाजी महाराज ने असहनीय यातनाओं को सहकर भी अपना धर्म नहीं छोड़ा और मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। मां भारती की सेवा में उनका योगदान सदा अविस्मरणीय रहेगा।


