G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

जनसेवा ग्रुप कवर्धा एक सोच एक पहल द्वारा गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के अवसर मे हेलमेट बाइक रैली का संचालन किया गया

कवर्धा : जनसेवा ग्रुप कवर्धा एक सोच एक पहल द्वारा लगातार अपने सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर दिनांक 26 जनवरी 2021 को कवर्धा के भारत माता चौक से राजमहल चौक,बुढ़ा महादेव ,यूनियन चौक,करपात्री चौक,ऋषभदेव चौक,सराफा लाइन, गुरुनानक गेट,नवीन बाजार,ठाकुर देव मंदिर,घोटिया रोड,जुनवानी चौक,गाँधी मैदान,सिग्नल चौक होकर पुनः भारत माता चौक तक हेलमेट बाइक रैली का संचालन किया गया जिसमें ग्रुप के अध्यक्ष-श्री दीपक धावलकर , उपाध्यक्ष-श्री भागीरती भारतीय, सचिव-श्री चितरंजन तिवारी,सहसचिव-श्री रामेश्वर साहू ,कोषाध्यक्ष -श्री विनोद साहू एवं ग्रुप के सदस्य जगतारण झरिया ,कैलाश गुप्ता ,ओंकार डहरिया ,कन्हैया चन्द्रवंशी,कमलेश कश्यप,अनिल कौशिक,रमेश सिन्हा, कपिल वर्मा , कपिल नारायण गन्धर्व, महेश साहू एवं ग्रुप के अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।इस बाइक रैली में ग्रुप द्वारा सभी वर्गों से विनम्र अपील की गई कि वह अपने साथ-साथ अपने परिवार को अमूल्य क्षति से बचाते हुए हेलमेट का प्रयोग कर ही वाहन चलाएं ,शराब पीकर वाहन ना चलाएं ,सीमित गति का प्रयोग करें एवं यातायात नियमों का पालन करें इस कार्य में पुलिस विभाग से आदरणीय श्री मुकेश साहू व साथी एवं जनमानस का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page