G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

ग्राम नेउरगांव खुर्द में 24 घंटे का श्रीराम संकीर्तन (रामधुनी) का हुआ समापन….

ग्राम नेउरगांव खुर्द में 24 घंटे का श्रीराम संकीर्तन (रामधुनी) का हुआ समापन….

ग्राम नेउरगांव खुर्द में 24 घंटे का श्रीराम संकीर्तन (रामधुनी) का हुआ समापन….

कवर्धा/बोड़ला :- गांवों में इन दिनों राम नाम की धूम मची हुई है। रामधुनी संकीर्तन का आयोजन चल रहा है। मंडलियां एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह रही है। आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति देखने लोग उमड़ रहे हैं। इसी कड़ी में बोड़ला ब्लॉक के ग्राम नेउरगांव खुर्द में 24 घंटे का अखंड रामधुनी संकीर्तन की शुरुआत सोमवार को करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के बाद रामधुनी संकीर्तन प्रारंभ किया गया।इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में काफी चहल-पहल देखी जा रही थी। माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा है। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ग्राम नेउरगांव खुर्द में 24 घंटे का रामधुनी संकीर्तन ” सीता राम…. सीता राम…. सीता राम….. सीता राम….”। रामधुनी संकीर्तन से गाँव में भक्तिमय माहौल बन गया था। भक्तगण रामधुनी पर झूमते नजर आ रहे थे। रामधुनी संकीर्तन का श्रवण करने एवं भक्तिरस में गोता लगाने के लिए श्रद्धालुओं और भक्तजनों की भारी भीड़ भी उमड़ने लगी थी।


ग्राम के युवा कुलदीप चंद्रवंशी ने बताया कि हमारे ग्राम में समस्त ग्रामवासी के सहयोग से 06-09-2021 को प्रारम्भ कर से 0709-2021 तक 24 घंटे का श्रीराम संकीर्तन रामधुनी का भव्य आयोजन रखा गया था, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से रामधुनी टोली ने हिस्सा लिए। इस रामधुनी में रामभक्तों की भीड़ भी बहुत ज्यादा संख्या में थी, इसके साथ ही सभी टोलियों के लिए खाने की व्यवस्था थी। इस कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी सहित आसपास के भक्तजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page