G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsTrending News

गौतमबुद्ध नगर में Coronavirus के चार नए केस, 9 महीने का बच्चा भी संक्रमित

गौतमबुद्ध नगर में Coronavirus के चार नए केस, 9 महीने का बच्चा भी संक्रमित
Image Source : PTI

नोएडा (उत्तर प्रदेश): गौतमबुद्ध नगर में बुधवार को कोरोना वायरस के 4 नए पॉजिटिव केस सामने आए, जिसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 293 हो गई। बुधवार को सामने आए पॉजिटिव लोगों में सेक्टर-78 निवासी एक 68 वर्षीय बुजुर्ग, गांव फलेदा रबुपुरा, जेवर का एक 9 महीने का बच्चा, सेक्टर-110 के एक 80 वर्षीय बुजुर्ग और सेक्टर-15 की रहने वाली एक 27 वर्षीय युवती शामिल है।

यह जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मीडिया बुलेटिन जारी करके दी गई है। बुलेटिन के मुताबिक, बुधवार को जिले में कोई मरीज डिस्चार्ज नहीं हुआ। ऐसे में अभी तक कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 207 ही है जबकि जिले में कुल 5 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के कुल 81 एक्टिव केस हैं। यहां अभी तक 14 लोगों को क्रॉस नोटिफाइड किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page