युवा स्वच्छता समिति कुसुमघटा द्वारा वीर शाहीदो को नमन कर वीर जवानों के नाम दीप जलाकर कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

युवा स्वच्छता समिति कुसुमघटा द्वारा वीर शाहीदो को नमन कर वीर जवानों के नाम दीप जलाकर कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

बोड़ला : प्रदेश में हुवे नक्सली हमले से पूरा देश शोक में डूबा है नक्शलियों के कायराना हरकत के कारण भारत माता के वीर सपूत शहीद हो गये। इस घटना ने पुरे प्रदेश को झकझोर दिया है पूरा प्रदेश अपने वीर सपूतों को अपने अपने तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैँ उसी कड़ी में आज बोड़ला ब्लॉक के कुसुमघटा बाजार चौक में युवा स्वच्छता समिति कुसुमघटा द्वारा बीजापुर में हुए 22 वीर शहीद को नमन करते हुए नक्सली हमले में हुई वीर योद्धा के 22 सभी वीर जवानों के नाम दीप जलाकर कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया और जो घायल हुए हमारे देश के वीर जवान सैनिक योद्धाओं का जल्दी स्वस्थ होने का भगवान से मनोकामना किया गया।सभी ने नम आँखों से अपने वीर जवानों के लिये ईश्वर से प्रार्थना किये एवं इस दुःख की घड़ी को सहने उनके परिवार के लिये प्रार्थना किये वंही सभी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुवे सरकार से कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।

इस श्रद्धांजलि सभा मे मुख्य रूप से अश्वनी वर्मा उपसरपंच कुसुमघटा,मनोज वर्मा ,प्रमोद चन्द्रवंशी अध्यक्ष युवा स्वच्छता समिति कुसुमघटा,अजित साहू मीडिया प्रभारी युवा स्वच्छता समिति लाला चंद्रवंशी, सुनील जायसवाल ,आनंद चंद्रवंशी ,वेद प्रकाश निषाद, खूबचंद निषाद ,भानु साहू ,लेखा वर्मा, रोहित वर्मा ,सुमेन्द्र वर्मा ,नितेश ,विनय,नितेश, गुलसन, देवा, उदय वर्मा, मनीष चन्द्रवंशी सूरज भोला ,पीताम्बर ,राजेन्द्र यादव ,सुमित वर्मा ,राकेश निषाद ,सफर खान ,छोटू चंद्रवंशी, देव यादव, जय करन ,देवा ,दुर्गेश निषाद युवा स्वच्छता समिति कुसुमघटा के सभी सदस्य एवं ग्रामवासी अधिक सख्या में श्रद्धांजलि सभा मे उपस्तिथ हुए।




