G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

युवा कांग्रेस चुनाव का आगाज जिला अध्यक्ष के साथ चुने जाएंगे पहली बार ब्लॉक अध्यक्ष भी, आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

सदस्य बनाने के लिए देने होंगे 75 रुपए, नामांकन भरने लगेंगे 7500 रुपए

जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। कबीरधाम में ब्लॉक और जिला स्तर के साथ ही प्रदेश स्तर की नई टीम के गठन के लिए 29 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। युवा कांग्रेस की टीम में महासचिव, उपाध्यक्ष के साथ ही सचिव के पद भी भरे जाएंगे।
जिले के युवा नेता जो ब्लॉक और जिला कमेटियों में पद पाना चाहते हैं, वे 29 मई से 13 जून तक अपना नामांकन भर सकेंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के लिए 11 से 13 जून तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन के बाद 15 से 18 जून तकस्क्रूटनी की प्रक्रिया चलेगी।

जिसके बाद सदस्यता अभियान और चुनाव प्रक्रिया एक साथ पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संपन्न होगी। कबीरधाम के युवाओं को युवा कांग्रेस में सदस्य बनने और चुनाव लड्ने के लिए 18 से 35 साल की उम्र सीमा तय की गई है आवेदन करने वाले युवाओं को अपना लाइव फोटो वोटर आईडी कार्ड और उम्र संबंधी दस्तावेज डिजिटल रूप से अपलोड करने होंगे। इसके अलावा आवेदन के साथ 8 सेकंड का वीडियो भी अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। जिसमें आवेदक को खुद आवेदन से जुड़ी जानकारी देनी होगी। चुनाव संचालन के लिए प्रदेश को पांच जोन में बांटा जाएगा और प्रत्येक जोन में नियुक्त अधिकारियों की देखरेख में पारदर्शी तरीके से चुनाव होंगे।

एक व्यक्ति एक पद : पूरी चुनाव प्रक्रिया में एक व्यक्ति एक पद का नियम सख्ती से लागू रहेगा। कबीरधाम का कोई भी उम्मीदवार सिर्फ एक पद के लिए ही नामांकन दाखिल कर सकेगा और ऐसा करते ही वह अपने पुराने पद से मुक्त माना जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री जैसे अहम पदों पर नियुक्ति दिल्ली में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने होने वाले इंटरव्यू और राष्ट्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद ही तय की जाएगी। चुनाव के साथ-साथ पदाधिकारियों को कबीरधाम जिले में संगठन की सदस्यता बढ़ाने का लक्ष्य भी दिया गया है। जिससे जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूती मिल सके।

जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारणी बहुत बड़ी होगी : घोषित सदस्यता और नामांकन मॉडल के अनुसार कवर्धा जिला युवा कांग्रेस कमेटी में कुल 14 सदस्य होंगे जिला महासचिव के लिए 23 पद होंगे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के 21 पद वही विधानसभा की कमेटी 33 का होगा । अध्यक्ष पद के लिए न्यूनतम 20 वोट की आवश्यकता होगी। इस कमेटी में अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष के पद ओपन वर्ग के साथ-साथ महिला अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक और शारीरिक रूप से दिव्यांग वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसी तरह जिला स्तर पर महासचिव की 23 सदस्यीय कमेटी भी चुनी जाएगी। जिसमें समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

सदस्यता से निर्वाचन तक ऐसे चलेगी प्रक्रिया
18 से 35 साल के युवाओं की ऑनलाइन और ऑफलाइन सदस्यता होगी। – मोबाइल नंबर, आईडी और सदस्यता का सत्यापन । सदस्यता की जांच । – प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदों के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन भरेंगे। – उम्मीदवार सदस्यता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं का समर्थन जुटाने सक्रिय रहेंगे। – युवक कांग्रेस सदस्य मतदान करेंगे। वोटिंग डिजिटल या तय प्रक्रिया से होगी। • वोट के बजाय सदस्यता, सक्रियता, आंदोलन, छवि और नेतृत्व क्षमता परखेंगे। • केंद्रीय नेतृत्व और स्क्रीनिंग कमेटी शिकायतों की समीक्षा कर परिणाम घोषित करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page