G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

आईटीआई की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन, जिले के पांच संस्थानों में मिलेगा मौका

कवर्धा। जिले के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 17 जुलाई से 24 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

प्रवेश प्रक्रिया के तहत शासकीय आईटीआई कवर्धा, पंडरिया, बोड़ला, सहसपुर लोहारा और पिपरिया में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थी प्रवेश पोर्टल cgiti.admission.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आईटीआई प्रबंधन ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले प्रवेश विवरणिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी है। यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि हो या संस्था एवं व्यवसाय की प्राथमिकता में बदलाव करना हो, तो निर्धारित समय-सीमा के भीतर संशोधन भी किया जा सकता है।

संस्थान ने बताया कि आवेदन से संबंधित किसी भी जानकारी या तकनीकी सहायता के लिए अभ्यर्थी अपने निकटतम शासकीय आईटीआई से संपर्क कर सकते हैं या प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध हेल्पलाइन की सहायता ले सकते हैं। पात्र एवं इच्छुक युवाओं से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page