G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई में गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं हेतु वर्कशॉप आयोजित हुआ

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी

जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई में गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं हेतु वर्कशॉप आयोजित हुआ

खैरागढ़, 27 मार्च 2025//

जिले की शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्ता पूर्ण सेवाएं एवं सुविधाएं विकसित करने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा के निर्देश पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को तैयार किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आशीष शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन स्टैंडर्ड अनुसार चिकित्सा अधिकारियों, एवं अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ को यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के डॉ गजेंद्र सिंह, स्वास्थ्य विशेषज्ञ के सहयोग से प्रशिक्षण एवं हैंड्स ऑन प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। संभागीय क्वालिटी सलाहकार श्रीमती कविता चंद्राकर, डीपीएम सोनल ध्रुव, प्रभारी जिला प्रशिक्षण समन्वयक श्री खिलेश साहू, डॉ अक्षय शक्ति तिवारी, डॉ प्रीतम राय के समन्वय से जिले में स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकन हेतु विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आगामी दिनों में जिले की लगभग 11 स्वास्थ्य संस्थाएं राष्ट्रीय स्तर के एनक्यूएएस मूल्यांकन हेतु भाग लेंगे। जिले के दोनों विकासखंडों के खंड चिकित्सा अधिकारियों डॉ विवेक बिसेन, डॉ मनीष बघेल एवं बीपीएम श्री बृजेश ताम्रकार एवं आकाश तंबोली एवं क्वालिटी टीम सघन रूप से स्वास्थ्य केंद्रों की तैयारी पूर्ण करवाई जा रही है। गैप असेसमेंट कर कमियों को दूर करने प्रयास किए जा रहे हैं। गुणवत्ता पूर्ण सेवाओं के सम्बन्ध में स्वास्थ्य केंद्रों में ईलाज एवं परामर्श के लिए आने वाले मरीजों, हितग्राहियों, समुदाय से फीडबैक लिया जा रहा है। चिकित्सकों द्वारा लिखे गए प्रिस्क्रिप्शन का प्रिस्क्रिप्शन ऑडिट किया जा रहा है। राष्ट्रीय गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के मानक अनुसार स्वास्थ्य संस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page