पंडरिया शक्कर कारखाना के श्रमिक कल्याण संघ ने प्रबधंक के तानाशाही रवैया के खिलाफ और श्रमिक के हित में बैठा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर
पंडरिया शक्कर कारखाना के श्रमिक कल्याण संघ ने प्रबधंक के तानाशाही रवैया के खिलाफ और श्रमिक के हित में बैठा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर
AP न्यूज़ : पंडरिया शक्कर कारखाना श्रमिक कल्याण संघ के द्वारा 15/03/2022 को कारखाना में स्टोर पर हुए भ्रष्टाचार जांच और अन्य 13 शुत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन दिए थे। जिसे दबाने के लिए कारखाना प्रबंधक और कुछ नेताओं गोदाम में नए श्रमिको के माध्यम से हमारे मांगों को दबाया जा रहा है, और यूनियन के पदाधिकारी के खिलाफ झूठे हथकंडे अपनाया जा रहा है व गलत गलत तरीके से आरोप लगाया जा रहा है ताकि यूनियन के पदाधिकारी और यूनियन को बदनाम कर सके ।साथ मे बदनाम करने के साथ भ्रष्टाचार के मुद्दा को दबाया जा रहा है। साथ ही आंदोलन में बैठे श्रमिको को कारखाना प्रबधक द्वारा नोटिस निकाल कर (मानसिक शोषण) किया व डराया जा रहा है की काम से (पृथक) कर निकाला जाएगा।
श्रमिक कल्याण संघ ने सोसल मीडिया के माध्यम से सभी जन प्रतिनिधि, व सभी राजनीतिक दलों व सभी किसान भाइयों से व आम नागरिक जनता से निवेदन की है। हम श्रमिक कल्याण संघ आप सभी से समर्थन मांगते है ।और कारखाना प्रबधंक अफसर शाही तानाशाही रवैया के खिलाफ और श्रमिक के हित में साथ देवे।