कबीरधाम जिले के 25 मे से 8 नँद घरों (आंगनबाड़ियों) में “महिला दिवस” का किया गया आयोजन

कबीरधाम जिले के 25 मे से 8 नँद घरों (आंगनबाड़ियों) में “महिला दिवस” का किया गया आयोजन

कवर्धा। नँद घर परियोजना जो की वेदान्ता समूह के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की एक सामाजिक पहल है, जिसके अंतर्गत लाभार्थियों को सम्पूर्ण आहार, अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं, ई-लर्निंग और महिला सशक्तीकरण जैसी सेवाएं निरंतर प्रदान की जाती हैं।
वर्तमान में छः ग राज्य में 06 जिलों में अब तक 234 आंगनबाड़ीयो को नँद घर के रूप में विकसित किया जा चुका है, और परियोजना की गतिविधियों का संचालन और देखरेख जनमित्रम कल्याण समिति रायगढ़ द्वारा किया जा रहा है।

इस परियोजना के अंतर्गत कबीरधाम जिले के 25 नँद घरो मे से 8 नंदघरो में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष के थीम #ब्रेक द बायस के आधार पर महिला दिवस का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया। इस आयोजन में महिलाओं के मध्य रंगोली, सुई धागा,सुवा नृत्य, गीत व कविताओ और मेहंदी लगाओ जैसी प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त आयोजन में आये मुख्य अतिथि द्वारा सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया किया।

सम्मान पाने वाली महिलाओं में मितानिन श्रीमति भारती वर्मा,श्रीमति अनुसुईया चंद्रवंशी साथ ही नंदघर कुसुमघटा-02 व 03 की आंगनबाड़ी
( कार्यकर्ता श्रीमति कुसुम धूर्वे ध्रुव,हेमलता देवाँगन, सहायिका चित्रेखा यादव, सुखीन बाई धूर्वे शामिल थे।)
उक्त आयोजन में कबीरधाम जिले के ब्लाॅक बोड़ला के ग्राम कसुमघटा नँद घर कुसुमघटा-02 व नँद घर कुसुमघटा -03 मे आयोजन किया गया , इसी प्रकार कबीरधाम जिले के अन्य ब्लाँको – कवर्धा ,लोहारा व बोड़ला ब्लाँक के अंतंर्गत आने वाले ग्रामों के 8 नँद घरो (आँगनबाडी़ केंद्रो) मे ग्राम- कुसुमघटा ,ग्राम जिंदा, ग्राम-चिल्फी,ग्राम भिंभौरी मे महिला दिवस का आयोजन किया गया इन ग्रामो (नंदघरो)के जनप्रतिनिधियों के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जनमित्रम के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर सुखदेव श्रीवास, सियाराम चंद्रवंशी, छबीलाला सा़ँडिल्य,डोगेंद्र साहूँ की भी अहम भूमिका रही।
