G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह में महिला एवं बाल विकास विभाग, खैरागढ़ की टीम द्वारा महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं शिक्षकों को महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों तथा शासन द्वारा उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी  अर्चना शर्मा ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए बताया कि सखी केंद्र के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे पाँच प्रकार की सहायता प्रदान की जाती है। इनमें आश्रय, परामर्श, चिकित्सा सहायता, पुलिस सहायता एवं विधिक सहायता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शून्य आयु से लेकर अधिकतम आयु तक की महिलाएं इस केंद्र की सेवाओं का लाभ ले सकती हैं। सखी केंद्र की महिला हेल्पलाइन का टोल फ्री नंबर 181 है। केंद्र में सभी कर्मचारी महिलाएं होती हैं, जिससे पीड़ित महिलाएं बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं साझा कर सकती हैं तथा पूरी प्रक्रिया पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

इसके पश्चात भारत सरकार द्वारा जारी सी-बॉक्स पोर्टल एवं Sakhi App की जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से महिलाएं किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति छात्राओं एवं शिक्षकों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. एल.सी. सिंह (सीनियर प्रोफेसर), वी.के. मसीहरे (असिस्टेंट प्रोफेसर), सखी वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी अर्चना शर्मा, केस वर्कर नवरत्न साहू, पूर्णिमा जोशी, पैरामेडिक कार्मिक प्रमिला रात्रि, चाइल्डलाइन टीम से केस वर्कर तनु साहू, मिशन वात्सल्य के आउटरीच वर्कर किशोर गजेंद्र सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page