ChhattisgarhINDIAखास-खबर

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को “विष्णु की पाती” का किया जा रहा वितरण

News Ad Slider
Advertisement

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के सुशासन का एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर  चन्द्रकांत वर्मा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को सम्मानित किया जा रहा है और उन्हें विष्णु की पाती का वितरण भी किया जा रहा है। इस दौरान उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है, जिससे वे योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शासन की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है। वे योजनाओं की जानकारी के साथ ही विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियों से अवगत कराया जा रहा है। विभाग द्वारा महतारी वंदन, मुख्यमंत्री कन्या विवाह, मुख्यमंत्री बाल संदर्भ, पोषण पुनर्वास एनआरसी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना, सुकन्या समृद्धि, नोनी सुरक्षा, महिला जागृति शिविर, पूरक पोषण आहार, छत्तीसगढ़ महिला कोष, सक्षम योजना, दिशा दर्शन आदि योजनाओं के बारे में लोगों को बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page