G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

1 जुलाई से लागू होगी विकसित भारत-जी राम जी योजना, ग्रामीण परिवारों को 125 दिन रोजगार की गारंटीछत्तीसगढ़ बजट में 4000 करोड़ का प्रावधान, 2 जुलाई को गंडईखुर्द से प्रदेश में होगा शुभारंभ

रायपुर, 30 जून। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की विकसित भारत-जी राम जी (विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण) योजना 1 जुलाई 2026 से देशभर में लागू होगी। योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को मांग के आधार पर वर्ष में 125 दिनों तक रोजगार की गारंटी दी जाएगी। साथ ही जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना, कृषि आधारित कार्य, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को प्राथमिकता मिलेगी।

प्रदेश में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वर्ष 2026-27 के बजट में 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। योजना के अंतर्गत विकसित ग्राम की अवधारणा को साकार करने के लिए 318 प्रकार के विकास कार्य शामिल किए गए हैं।

2 जुलाई को योजना का शुभारंभ आंध्रप्रदेश के तिरुपति से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। छत्तीसगढ़ में मुख्य कार्यक्रम कबीरधाम जिले के गंडईखुर्द ग्राम पंचायत में आयोजित होगा, जहां उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद करेंगे।

योजना के तहत 15 दिनों के भीतर मजदूरी भुगतान, कार्य उपलब्ध नहीं होने पर बेरोजगारी भत्ता, डिजिटल जॉब कार्ड, तकनीक आधारित कार्य प्रबंधन प्रणाली और पारदर्शी भुगतान व्यवस्था लागू की जाएगी। ग्राम सभाओं को सशक्त बनाते हुए पंचायतों की विकास कार्ययोजना स्थानीय जरूरतों के अनुसार तैयार की जाएगी।

सरकार का दावा है कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, रोजगार बढ़ाने और गांवों के समग्र एवं टिकाऊ विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page