टीकाकरण बन गया अविस्मरणीय पल,परिस्थितियों ने निर्माण कर दिया एक अप्रत्याशित टीकाकरण


टीकाकरण बन गया अविस्मरणीय पल,परिस्थितियों ने निर्माण कर दिया एक अप्रत्याशित टीकाकरण

साल्हेवारा/ छुईखदान:- कौन जानता था कि वनांचल साल्हेवारा के वरिष्ठ पत्रकार दिलीप शुक्ला को एक ऐसा मंच मिलेगा टीकाकरण हेतु लिस्ट में नाम देखकर सीईओ जनपद प्रकाश चन्द्र तारम व टीम स्वास्थ्य अमला रात में धमक पड़े शुक्ला ने उस समय उस दिन कई लोगो का महाअभियान के तहत दिन भर टीकाकरण करवाया चंद्रभूषण यदु भी लगे रहे। शुक्ला ने 6 लोगो को अपने सहित अपने निवास में टीकाकरण हेतु तैयार कर रखा था। जिसमे 8 माह की गर्भवती एक महिला भी थी व इस आशय की सूचना भी सुबह 8 बजे ही स्वास्थ्य विभाग को बता दी गयी थी लेकिन दिनभर की दौड़ धूप व बीहड़ जंगल नदी नालों को पार करते करते सीईओ तारम की टीम महाअभियान में मिली जबरदस्त सफलता के चलते देर रात हो जाने से टीकाकरण हेतु प्रतीक्षारत लोगो ने रात मे जोखिम लेना उचित नही समझा व कल सुबह करवाने का वादा किया लेकिन दूसरे दिन अवकाश व उसके अगले दिन शनिवार रविवार का अवकाश के चलते बात सोमवार पर जा पहुंची सोमवार को वैक्सीनेशन की अनुपलब्धता बताई गई।उपलब्ध होते ही लगाने की बात हुई कोविडशिल्ड उपलब्ध थी लेकिन वो रुचि व पसंद में नही था इस बीच स्मृति ताजा बनाये रखने हेतु अधिकारियों का कटाक्ष व तकादा चलता रहा व सरईपतेरा मंच में मजाक करते हुवे सीईओ प्रकाशचंद्र तारम व बीएमओ मनीष बघेल ने अपने अपने स्थानों पर इस बात को कहा कि आज टीका लगवा लो उपलब्ध है नही तो हम कलेक्टर को आपकी शिकायत करते है शुक्ला ने कहा मैं खुद अपनी शिकायत कर आया हूँ कलेक्टर व आप सभी की उपस्थिति में आज टीका अवश्य लगेगा। इस बीच दो बड़े बड़े आयोजन शासन प्रशासन के हुवे एक समुन्दपानी व दूसरा बगारझोला जिसमे भी सीईओ व टीम व बीएमओ मनीष बघेल ने तकादा किया व सीईओ तारम ने कहा कि वैक्सीनेशन ऐमपुल खुलते ही मैं तुरन्त छुईखदान से लेकर आऊंगा व टीकाकरण आपका होगा, व्यवस्था भी हुई स्वास्थ्य अमला भी आया व शेष बचे हुवे प्रतीक्षारत लोगोबक टीकाकरण हो भी गया लेकिन उन परिस्थितियों में शुक्लाजी के बाहर होने की वजह से टीका नही लग सका शायद समय व कुदरत ने एक ऐसे मंच का, पूर्व में की गयी जबरदस्त मेहनत का ऐसा प्रतिफल सोच रखा था ऐसा भी मौका पूरे टीकाकरण अभियान के दौरान वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा के समस्त स्वास्थ्य अमले का हौसला अफजाई टीकाकरण जनजागरूकता सप्ताह,टिकाकरण महाअभियान या टीकाकरण को लेकर जिलाधीश महोदय की मंशा से बढ़कर अभियान को सफल करवाने में भरपूर सहयोग करने करवाने वाले हमारे वनांचल साल्हेवारा के कर्मठ पत्रकार दिलीप शुक्ला ने आज जन चौपाल शिविर सरईपतेरा में अपना पहला टीका जिलाधीश महोदय की के समक्ष व भिन्न भिन्न विभागों के उपस्थित आलाअधिकारियों की उपस्थिति में लगवाया।लोगो को जागरूक कर टीका लगवाने हेतु प्रेरित करने में महारत हासिल की शुक्ला को शायद पिछले दिनों कई अवसर पर लोगो को टीकाकरण हेतु पूरी ऊर्जा व लगन से प्रेरित करने के परिणामस्वरूप एक अच्छे प्रतिफल इनाम के रूप में समय व प्रकृति ने शायद ये शानदार अवसर चुन रखा था तभी तो शुक्ला के टीकाकरण में रुकावट का कोई न कोई बहाना बनता ही रहा कुछ परिस्थिजन्य कारण उत्पन्न होने के चलते टीकाकरण टल रहा था व वही आज वो दिन था जिस दिन उनका टीकाकरण एक शानदार भव्य व एक शानदार कार्यक्रम में जिला के मुखिया तारन प्रकाश सिन्हा व पुलिस अधीक्षक दाऊलिरी श्रवण व विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति में एक बेहतरीन माहौल में सम्पन्न हुवा। दिनों दिन प्रति दिन समाचार पत्र में टीकाकरण की जन जागरूकता के फोटोमय समाचार प्रकाशित करने वाले पत्रकार दिलीप शुक्ला ने टीकाकरण करवाया तो उसके टीकाकरण में सभी विभागों का शासकीय अमला एकत्र हुए व साक्षी बने। और हर कोई इस पल को कैद कर लेना चाहता था व अपने अपने मोबाइल में फोटो लेने भीड़ लग गई। आज अंततः शुक्ला को आत्मिक संतुष्टि मिली है। पूरे वनांचल क्षेत्र में प्रथम डोज की100% टीकाकरण पूरी हुई।
उपरोक्त शानदार भावना एक वनांचल के टीचर धनीराम डड़सेना ने शुक्ला की टीकाकरण हेतु पूर्व में कई अवसरों में की गई मेहनत को देखते हुवे आज उनके हुवे टीकाकरण पर व्यक्त की।उनका यह भी कहना था कि जैसे घर का कोई जिम्मेदार व्यक्ति सभी का पेट भर सुरक्षित कर देने के बाद जो कुछ भी बचता है उसी में संतुष्ट हो जाता है उसी प्रकार शुक्ला ने पहले सबके जीवन को सुरक्षित कर रखने की ओर सोच तदुपरांत जब सभी को सुरक्षा कवच प्राप्त हो गया तब उन्होंने सुरक्षा को अपनाया।ऐसी शानदार जानकारी इसलिए भी है कि हर अभियान महाअभियान में धनीराम डड़सेना का भरपूर योगदान व बेहतर मोटिवेशन रहा हर समय टीका के सम्बंध में पूछना व उसके लाभ को लेकर सदा बताते रहते रहे है व जैसे ही बता चला कि शुक्लाजी का टीकाकरण हो गया बरबस ही इस विषय मे लिख डाले व सर्वप्रथम इन्होंने ही महिमामण्डित कर डाली। खैर ये भी कहना है कि देर आये तो बेहतर प्लेटफार्म में सुर्खियां बटोरते हुवे दुरुस्त आये।स्वास्थ्य विभाग के बैनर तले इस टीका स्थल पर स्वयं कलेक्टर महोदय मंच से उतरकर आये व शुक्ला को टीकस्थल तक ले गए व टीका लगवाया।इस टीका स्थल पर जिला पुलिस अधीक्षक दाऊलिरी श्रवण,जिला पंचायत सीईओ लोकेश चन्द्राकर बीपीएम बृजेश ताम्रकार,बीएमओ मनीष बघेल व विभिन्न विभागों के आलाधिकारीगण उपस्थित रहे।



