UPSC EXAM: यूपीएससी की प्रारम्भिक परीक्षा के लिए राजधानी में 39 तो न्यायधानी में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए, परीक्षा के सूक्ष्म निरीक्षण के लिए केन्द्रवार नियुक्त हुए निरीक्षण अधिकारी, उड़नदस्ता दल भी हुआ गठित


रायपुर, बिलासपुर, 28 सितंबर 2021। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली सिविल सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा के लिए राजधानी में 39 तो वही न्यायधानी में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा संचालन के लिये प्रेक्षकों की नियुक्ति भी की गई है। रायपुर के लिए डिप्टी कलेक्टर अतुल विश्वकर्मा व डिप्टी कलेक्टर दीप्ति वर्मा को प्रेक्षक बनाया गया हैं। बिलासपुर में 24 परीक्षा केंद्रों के लिए कलेक्टर सारांश मित्तर ने अलग अलग निरीक्षण अधिकारियों की नियुक्ति की हैं। रायपुर में तो बकायदा 15 उड़नदस्ते दल का गठन भी किया गया हैं। रायपुर की एडीएम पद्मिनी भोई ने बताया कि रायपुर में भी केन्द्रवार निरीक्षण अधिकारियों की नियुक्ति की नियुक्ति की गई हैं साथ ही उड़नदस्ता दल भी गठित किया गया हैं।
संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को दो सत्रों में पूर्वान्ह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और अपरान्ह 2.30 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए बिलासपुर में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए है जहां 8 हजार से अधिक परीक्षार्थी इस प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होंगे।
कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर द्वारा परीक्षा पूर्व व्यवस्थाओं एवं परीक्षा के निष्पक्ष, सुचारू, निर्विघ्न संचालन के लिए स्थानीय निरीक्षण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेशानुसार शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र हेतु अंशिका पाण्डेय संयुक्त कलेक्टर को स्थानीय निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह शासकीय ई. राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र हेतु संयुक्त कलेक्टर मोनिका वर्मा, शासकीय जे.पी.वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र हेतु संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी पंकज डाहिरे, शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय परीक्षा केंद्र हेतु डिप्टी कलेक्टर अमित कुंमार गुप्ता, सी.एम.डी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र हेतु डिप्टी कलेक्टर मनोज केसरिया, कौशलेन्द्र राव विधि महाविद्यालय परीक्षा केंद्र हेतु हरिओम द्विवेदी डिप्टी कलेक्टर, डी.पी.विप्र विधि महाविद्यालय, अशोक नगर हेतु डिप्टी कलेक्टर अजीत पुजारी और डी.एल.एस.स्नातकोत्तर महाविद्यालय अशोक नगर हेतु डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी तुलाराम भारद्वाज को स्थानीय निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। डी.पी.विप्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुराना हाई कोर्ट के पास परीक्षा केंद्र हेतु डिप्टी कलेकटर ललीता भगत, शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला परीक्षा केंद्र हेतु डिप्टी कलेक्टर कु. स्मृति तिवारी, देवकीनंदन कन्या उ.मा.शाला परीक्षा केंद्र हेतु डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी आनंद तिवारी, लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक शाला परीक्षा केंद्र हेतु डिप्टी कलेक्टर व्ही.सी. चंद्रवंशी, सेंट विसेंट पॉलेटी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा केंद्र हेतु डिप्टी कलेक्टर महेश शर्मा, कृष्णा पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र हेतु डिप्टी कलेक्टर ओम विकास टंडन, सेंट फ्रांसिस सीनियर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा केंद्र हेतु तहसीलदार मस्तूरी मनोज खाण्डेय, शा.माता सबुरी नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र हेतु तहसीलदार बिलासपुर रमेश कुमार मोर, शा.बालक उ.मा. शाला सरकण्डा परीक्षा केंद्र हेतु प्रभारी उप संचालक पंचायत जेजे शुक्ला, शा. कन्या हा.से. स्कूल सरकण्डा हेतु तहसीलदार बिलासपुर रिचा सिंह, मिशन हा.से.स्कूल परीक्षा केंद्र हेतु परियोजना अधिकारी जिला पंचायत रिमन सिंह ठाकुर, दिल्ली पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र हेतु सहायक संचालक पंचायत शिवानी ठाकुर, महर्षि विद्या मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा केंद्र हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तखतपुर हिमांशु गुप्ता, ब्रिलियन्ट पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मस्तूरी कुमार सिंह लहरे, सेंट जेवियर उ.मा. विद्यालय परीक्षा केंद्र हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिल्हा बीआर वर्मा और शास.बहु.उच्च.माध्य.शाला मे बनाये गये परीक्षा केंद्र हेतु अधीक्षक भू अभिलेख दुश्यंत कुमार कौशले को स्थानीय निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।रायपुर के 39 सेंटरों के लिए भी 39 अधिकारियों को निगरानी अधिकारी नियुक्त किया गया हैं।
रायपुर में सालेम स्कूल के लिए डीएस सिसोदिया उपअभियंता,राष्ट्रीय उच्चतर बाल माध्यमिकी कचहरी चौक के लिए ऐ के लोनारे एसडीओ पीएचई,शासकिय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोवा के लिए अजय अग्रवाल पशु चिकित्सा सेवाएं,निवेदिता कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरुनानक चौक के लिए केशव स्वर्णकार सहायक अभियंता विद्यूत यांत्रिकी,बीएसएस प्रणवनन्द एकेडमी एयरपोर्ट रोड के लिए हेमंत अरोरा लोक निर्माण विभाग लोक निर्माण विभाग,आडवाणी आर्टिकल शासकीय विद्यालय बीरगांव के लिये छगन लाल भारती छत्रवास अधिकक्ष रायपुर की नियुक्ति की गई हैं इसी तरह अन्य केंद्रों के लिए भी निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किये गए हैं।
15 सदस्यीय उड़नदस्ता भी…
उड़नदस्ता दल में जीआर सोनी अभियंता जल संसाधन,ममता पाटिल सहायक संचालक कृषि कार्यालय,कृष्ण कुमार साहू तहसीलदार अभनपुर,गोविंद सिन्हा तहसीलदार आरंग,मनीष साहू तहसीलदार रायपुर,सरिता मडरियान तहसीलदार तिल्दा,रीमा मरकाम तहसीलदार खरोरा,विनोद पांडेय जोन कमिश्नर जोन 6 रायपुर,सन्तोष पांडेय जोन कमिश्नर जोन 9,विनय मिश्रा जोन कमिश्नर जोन 2,चंदन शर्मा जोन कमिश्नर जोन5,दिनेश कोसरिया जोन कमिश्नर जोन 10,अरुण ध्रुव जोन कमिश्नर जोन 8,हेमंत शर्मा जोन कमिश्नर जोन 6 रायपुर,एसएसराय सहायक नियंत्रक नाप तौल शामिल हैं।
14 से मेंस के लिए रायपुर बना सेंटर तो वही 15 से बिलासपुर में शुरू हुई प्रारंभिक परीक्षाः-
तीन चरणों मे सम्पन्न होने वाली संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा के लिए पहले प्रदेश में सिर्फ रायपुर ही सेंटर था पर सन 2015 से बिलासपुर में भी प्रारम्भिक परीक्षा केंद्र बनाकर परीक्षा ली जाने लगीं हैं तो वही पूर्व में प्रारम्भिक परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा दिलाने के लिए प्रदेश से बाहर जाना पड़ता था पर 2014 से प्रदेश की राजधानी रायपुर में ही मुख्य परीक्षा के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने केंद्र बना दिया जिससे प्रदेश के प्रारम्भिक परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश में ही रह कर मुख्य परीक्षा देने की सुविधा मिल गई।प्रदेश में प्रारंभिक परीक्षा के लिए अब रायपुर व बिलासपुर दो सेंटर व मुख्य के लिए सिर्फ एक रायपुर में हैं।
“रायपुर में सिविल सर्विसेस प्री परीक्षा के लिए रायपुर में 39 सेंटर बनाएं गए हैं, परीक्षा के लिए दो डिप्टी कलेक्टरों को प्रेक्षकों की जवाबदारी दी गई हैं।जल्द ही प्रत्येक केन्द्रवार अलग अलग निरीक्षण अधिकारीयो की नियुक्ति की गयी हैं तो वही पृथक से उड़नदस्ता दल भी गठित किया गया हैं।



