BIG NewsINDIATrending News
Unlock 2 की गाइडलाइंस जारी, 1 जुलाई से कंटेनमेंट जोन से बाहर मिलेंगी ये रियायतें


Image Source : PTI
नई दिल्ली: अनलॉक वन में मिली कुछ रियायतों के बाद अब गृह मंत्रालय ने अनलॉक टू के लिए गाइडलाइंस जारी कर दिया है। इस गाइडलाइंस के मुताबिक कंटेन्मेंट जोन से बाहर के इलाकों में अब पहले से ज्यादा रियायतें मिलेंगी। रेलवे और हवाई उड़ानें अनलॉक वन की तरह जारी रहेंगी वहीं इनकी संख्या पहले की तुलना में धीरे-धीरे बढ़ाई जाएंगी। नाइट कर्फ्यू के समय में भी बदलाव किया गया है। अब रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा जबकि इंडस्ट्रीयल इलाकों और हाइवे के आसपास इसमें ढील दी जाएगी।
Govt of India announces guidelines for ‘Unlock 2’ to be in force till July 31st pic.twitter.com/6TiviQtmts
— ANI (@ANI) June 29, 2020