G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhDurg

भाजपा के संभाग स्तरीय सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 13 जून सोमवार को दुर्ग आगमन

भाजपा के संभाग स्तरीय सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 13 जून सोमवार को दुर्ग आगमन , कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा हेतु संभाग प्रभारी ने ली बैठक

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देश अनुसार सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम की श्रृंखला में दुर्ग में संभाग स्तरीय सम्मेलन का आयोजन आगामी 13 जून सोमवार को होने जा रहा है जिसमें केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में भाजपा संगठन दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव बेमेतरा, बालोद, कवर्धा जिले के कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभांवित होने वाले लाभार्थी भी सम्मिलित होंगे।

उक्त संभाग स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा हेतु प्रदेश महामंत्री और संभाग प्रभारी किरण देव, संभागीय सम्मेलन प्रभारी श्रीमती उषा टावरी और जिला प्रभारी पुरन्दर मिश्रा, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने जिले के प्रमुख नेताओं के साथ विचार विमर्श किया।

संभाग प्रभारी किरण देव ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर पार्टी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की दिशा में किए गए कार्यों को रेखांकित करके वृहद स्तर पर सम्मेलनों और कार्यक्रमों के आयोजन की श्रृंखला बनाई है। इसी कड़ी में दुर्ग में संभाग स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाना है, प्रत्येक जिले में केंद्रीय मंत्रियों का प्रवास राष्ट्रीय नेतृत्व ने सुनिश्चित किया है, इसी कड़ी में केंद्र सरकार के इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मुख्य वक्ता और मुख्य अतिथि के रुप में संभागीय सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे।

नेताओं ने आपसी विचार विमर्श के बाद दुर्ग के गंज मंडी प्रांगण में उक्त संभाग स्तरीय सम्मेलन का आयोजन तय किया।

इस बैठक भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष विरेन्द्र साहू, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, नटवर लाल ताम्रकार, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, जागेश्वर साहू, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, डॉ दयाराम साहू, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, लाभचंद बाफना, सांवलाराम डाहरे, पूर्व महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, संतोष सोनी, जिला मंत्री दिनेश देवांगन, जितेन्द्र साहू, जिला कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, के.एस. चौहान, राजा महोबिया, नितेश साहू, अनुसूचित जाति अध्यक्ष संतोष कोसरे, कांतिलाल बोथरा, चैनसुख भट्टड़, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितेश साहू उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page