तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत फल विक्रेताओं की जांच, सड़े-गले फल नष्ट

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ KCG
खैरागढ़। आज दिनांक 28 मई 2026 को अभिहित अधिकारी सिद्धार्थ पांडे के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के इतवारी बाजार एवं पुराना बस स्टैंड स्थित विभिन्न फल विक्रेता प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा अस्वच्छ एवं सड़े-गले आम लगभग 15 किलोग्राम, केला 20 दर्जन तथा तरबूज 3 नग को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। टीम ने फल विक्रेताओं को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन को अद्यतन रखने तथा उपभोक्ताओं को साफ-सुथरे एवं ताजे फल विक्रय करने के निर्देश दिए।
अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लगातार जांच कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई।