G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

प्रशिक्षण भाजपा की नियमित प्रक्रिया जो कार्यकर्ताओं को और प्रखर बनाते है – जम्वाल

तेलीबांधा मंडल की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 संपन्न

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला के तेलीबांधा मंडल की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 कार्यक्रम शंकर नगर बीटीआई मैदान के पास सिन्धु भवन सोमवार को संपन्न हुई। इस प्रशिक्षण महा अभियान में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, प्रशिक्षण अभियान के प्रदेश प्रभारी डॉ. अवधेश जैन, रायपुर शहर जिला प्रभारी राजेन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, विधायक पुरंदर मिश्रा, जिला प्रशिक्षण प्रभारी एवं जिला महामंत्री अमित मैशरी, जिला महामंत्री गुंजन प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, मंडल प्रभारी हरि सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष दलविंदर सिंह बेदी सहित एमआईसी सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रशिक्षण महाअभियान को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि प्रशिक्षण भाजपा की एक नियमित प्रक्रिया है जो कार्यकर्ताओं को और प्रखर बनाते है। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी एवं संगठन के कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हमेशा तैयार रहते है। भाजपा कार्यकर्ता ओजस्वी, मुखर, प्रखर एवं अपने कार्यों के प्रति कर्मष्ठ होते है जो भाजपा द्वारा दिए गए समस्त कार्यों को पूरी तन्मयता से पूरा करते है। उन्होंने कहा कि भाजपा वर्ष भर कार्य करने वाली पार्टी है जो सरकार के योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के साथ ही संगठनात्मक कार्यों को भी समयबध्द पूरा करती है। अंत्योदय की विधारधारा को आत्मसात कर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कार्य करते हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता पार्टी द्वारा दिए गए सभी दायित्वों का निर्वहन करते है। साथ ही कार्यकर्ता सदैव सक्रिय भूमिका में होते है। भाजपा संगठन के द्वारा दिए गए कार्यों को प्रदेश स्तरीय, जिला स्तरीय, मंडल स्तरीय के साथ बूथ लेवल तक उन कार्यों का विस्तार करते है और अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सरकार के योजनाओं को पहुंचाने में भी अपनी महत्ती भूमिका निभाते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page