G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

सड़क सुरक्षा माह मे यातायात पुलिस खैरागढ़ के द्वारा चलाया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम .

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

यातायात खैरागढ़ पुलिस जिला के सी जी (छ.ग.)

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम पाड़ादाह (खैरागढ़ )के स्कूली छात्र /छात्राओं को यातायात नियमो से अवगत कराया.

सड़क सुरक्षा माह के रूप मे पुरे जनवरी माह मे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा.

खैरागढ़ : जिला पुलिस के सी जी द्वारा
सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत 06 वॉ दिन जन -जागरूकता अभियान के तहत ग्राम पाड़ादाह (खैरागढ़ ) के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे लगभग 120 छात्र /छात्राओं को शिक्षकों की उपस्थिति मे यातायात नियमों की पालन करने, यातायात संकेतक ,सड़क पर चलने के तरीके , राहवीर, CPR,सड़क दुर्घटनाओ से बचाव के तरीके की जानकारी देकर उनके सवालों के जवाब दी गई.यातायात के निर्धारित मानको का पालन करने के साथ दुर्घटनाओ मे घायलों की अधिक से अधिक मदद करने जागरूक किया गया, सड़क दुर्घटनाओ की वर्तमान स्थिति से छात्र /छात्राओं को विशेषकर नाबालिक जो वाहन चलाते है चालक मानको का पूर्ण ज्ञान न होने से आकस्मिक दुर्घटना का शिकार हो जाते है.जिससे दुर्घटनाओ मे वृद्धि परिलक्षित होती है.सड़क सुरक्षा माह के रूप मे जन -जन तक गांव, गली, मोहल्ले, चौक -चौराहा मे यातायात जागरूकता अभियान चलाकर पुरे जनवरी माह मे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page