दुर्ग जिले में चल रहे अवैध खनन को रोकने कांग्रेसी निकालगें पदयात्रा, जिले भर से हजारों की संख्या में जुटेंगे पीड़ित किसान।

दुर्ग जिले में चल रहे अवैध खनन को रोकने कांग्रेसी निकालगें पदयात्रा, जिले भर से हजारों की संख्या में जुटेंगे पीड़ित किसान।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा दुर्ग जिले में हो रहे अवैध मुरुम खनन और परिवहन के खिलाफ कल गुरुवार दिनांक 24 फरवरी 2022 को पदयात्रा निकाल कर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम पर संभागायुक्त जिला दुर्ग को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आपको बता दे की विगत 10 फरवरी 2022 को युवा कांग्रेसियों के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम से जिलाधिश जिला दुर्ग को ज्ञापन सौंपा गया था। जिसमें अवैध मुरुम खनन करने वाले ठेकेदार मेसर्स किरण बिल्डकॉन के खिलाफ 7 दिवसों के भीतर कार्यवाही करने के लिए निवेदन किया गया था। लेकिन अभी तक इस मामले में जिला प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं कि जाने से क्षुब्ध होकर कल “परदेशीया भगाओ, भूईयॉं बचाओ जन जागरण पदयात्रा” निकाला जाएगा।
हजारों की संख्या में जिला प्रशासन का विरोध करेने जुटेगें काग्रेसी कार्यकर्ता
दुर्ग जिले में बन रही सड़को में अवैध रूप से मुरुम खोद कर खपाये जाने का विरोध करने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण और कांग्रेसी कार्यकर्ता जिले भर के गांवो से जुटेंगे। इस कार्यक्रम को धर्मेश देशमुख सचिव जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में किया जाएगा। पदयात्रा कल सुबह 11 बजे पुलगांव चौक स्थित मिनीमाता की मुर्ती से निकलकर संभागायुक्त कार्यालय तक जाएगी। इसके बाद संभागायुक्त को राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम पर ज्ञापन सौंपा जाएगा।