G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया :किसानों का हुआ इंतजार खत्म.. लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना ने जारी की गन्ना आपूर्ति पर्ची

पंडरिया :किसानों का हुआ इंतजार खत्म.. लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना ने जारी की गन्ना आपूर्ति पर्ची

कवर्धा / पंडरिया : सालों बाद अब किसानों के चेहरे पर मुस्कान दिख रहा है वजह यही है कि सालों के बाद अब धान के साथ साथ गन्नो की फसल कटाई प्रारंभ हो गई है। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना ने संचालन हेतु 2021-22 गन्ना आपूर्ति पर्ची जारी किया है। जिसमें 18 नवंबर से गन्ना खरीदी किया जाएगा। जिससे किसानों में खुशी की लहर दिख रही है ,किसानों ने बताया कि बारिश के दिनों में किसी भी प्रकार का रुपए पैसों का आवक नहीं रहता और त्यौहार इसी बीच में आते हैं ,जिससे हम किसानों की समस्या और बढ़ जाती है। कारखाना संचालन की जानकारी मिलने पर खुशी हुई। गन्ना आपूर्ति पर्ची केन मैनेजर मेघराज सिंह के द्वारा गन्ना क्षेत्र सहायकों को दिया गया जिसमें आशीष चंद्रवंशी ,ललित चंद्रवंशी , व्यास चंद्रवंशी, विनोद चंद्रवंशी, शेखर वर्मा, महानंद वर्मा, हरेंद्र चंद्रवंशी आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page