महिला को कुचलकर भागने वाले अज्ञात लाल रंग पल्सर मो०सा० चालक को किया गया गिरफ्तार।

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंचने में मिली मदद
फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।
खैरागढ़ / गंडई: दिनांक 16.01.2026 को प्रातः 07:40 बजे ललिता साहू पति रेघउ साहू उम्र 53 साल ग्राम मरदकठेरा थाना गंडई जिला केसीजी अपने घर से खेत में बोये चना गेंहू की निंदाई व रखवाली करने के लिये मरदकठेरा खार के लिये पैदल खाना डिब्बा लेकर निकली थी करीबन 08:00 बजे ग्राम धोधा चौक के आगे कालेगोंदी रोड से गुजर रही थी कि कालेगोंदी की ओर से आ रहे अज्ञात लाल रंग के पल्सर मोटर सायकल के चालक द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन को चलाकर जोरदार ठोकर मारकर एक्सीडेट कर भाग गया। एक्सीडेट से ललिता साहू के सिर में चोट लगने से मौके पर मृत्यु हो गया। अज्ञात आरोपी लाल रंग के पल्सर मोटर सायकल के चालक द्वारा तेज, लापरवाही, वाहन चलाकर मृत्यु कारित करना पाये जाने से अपराध धारा 281,106 (1) बी०एन०एस० का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना दौरान लगातार अज्ञात मोटर सायकल पल्सर के चालक का पता तलाश किया जा रहा था, केसीजी पुलिस द्वारा अज्ञात मोटर सायकल के चालक का सीसीटीवी फुटेज तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मोटर सायकल का हेड लाईट वाईजर को बनवाने सहसपुर लोहारा रामा बजाज शोरूम ले गया था जहाँ से आरोपी का पता चलने पर पल्सर मोटर सायकल क० सीजी 08 एयु 3664 के चालक शैलेन्द्र निर्मलकर पिता मांगीलाल निर्मलकर उम्र 23 साल ग्राम ईरिमकसा थाना गण्डई का होना पाये जाने से तलब कर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया गया, प्रकरण में धारा 105 बीएनएस जोडी गई है, घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। मामले में केसीजी पुलिस को महिला को कुचलकर भागने वाले फरार आरोपी लाल रंग पल्सर मोटर सायकल क० सीजी 08 एयु 3664 के चालक को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।



