ChhattisgarhINDIAखास-खबर
जून, जुलाई एवं अगस्त का चावल प्राप्त करने की समय-सीमा 30 जून निर्धारित, चावल प्राप्ति की मिलेगी रसीद
AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ 28 मई 2025// जिले के समस्त राशन कार्डधारियों को माह जून, जूलाई एवं अगस्त 2025 कुल 03 माह का चावल एकमुश्त प्रदाय किए जाने की योजना है। जिसके लिए जिले के समस्त 244 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चावल भण्डारण का कार्य प्रगतिशील है।
खाद्य अधिकारी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के समस्त राशन कार्डधारियों को सूचित करते हुए बताया है कि जून माह में एकमुश्त तीनों माह का चावल प्राप्त करें। इसके साथ ही हितग्राही को चावल प्रदाय करने के साथ तीनों माह की चावल प्राप्ति रसीद भी दुकान संचालकों द्वारा दी जाएगी।


