सरकार के योजना का फायदा अंतिम व्यक्ति तक मिले यात्रा का उद्देश्य- रामविलास साहू।


किसान जोड़ो सम्मान यात्रा गंडई पहुँची।
आतिशबाजी के साथ किया प्रदेश अध्यक्ष साहू का जोरदार स्वागत।

गंडई पंडरिया– बीते शनिवार को किसान जोड़ो सम्मान यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यह यात्रा कवर्धा से लोहारा होते हुए शाम 5 बजे पंजाब नेशनल बैंक गंडई के पास पहुँची ज्ञात हो की किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू के द्वारा पूरे 90 विधानसभा में यह यात्रा निकाली जा रही किसान सम्मान यात्रा विगत 08 नवंबर से शुरू हुई है जो आगामी 29 नवंबर तक चलेगी।इस यात्रा का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 08 नवंबर को हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया गया था। इसी कड़ी में किसान सम्मान यात्रा खैरागढ़ विधानसभा के गंडई में बीते 26 नवंबर को पहुँची कार्यक्रम में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया ।कार्यक्रम में सबसे पहले जिलाध्यक्ष कामदेव जंघेल पुनेन्द्र साहू सहित अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारियो ने प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू का पुष्पहार से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में किसान कांग्रेस के रामविलास साहू ने कहा की यात्रा दंतेवाड़ा के बस्तर से शुभारंभ हुआ जो आज गंडई पहुँचा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्या कुमारी तक पदयात्रा निकाल सकता है तो हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी गली गली मोहल्ला गांव से लेकर शहर तक का किसान जोड़ो सम्मान यात्रा निकालने की जिम्मेदारी दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की उपलब्धि को गिनाया जिसमे कर्ज मुक्ति 2500 सौ रूपए में धान खरीदी मजदुर साथी को भी 7000 हजार सालाना युवा साथी को राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से एक लाख रूपए सालाना दे रहे है छ ग की पुरानी संस्कृती जो विलुप्त हो चुकी है उसे जीवित करने का प्रयास जारी है। अधिकारी कर्मचारी जिसका पुराना पेंशन बंद हो चुका था उसे फिर से लागू कराया। कार्यक्रम के अंत में किसानों को हार पहनाकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अय्युब कुरैशी ने किया।
कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष कामदेव जंघेल नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में पदमा मानिकपुरी पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ,प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस धर्मराज ताम्रकार चेतन देवांगन,उत्तम जंघेल दशमत जंघेल दयालु वर्मा संजू सिंह चंदेल , जिला महासचिव युवा कांग्रेस विश्वराज ताम्रकार,रणजीत चंदेल चंद्रहास साहू भूषण मणि झा लियाकत अली भिगेश यादव मोहसीन खान नारायण चतुर्वेदी टीकम साहू मितान क्लब के अध्यक्ष अशरफ सिद्धिकी अमित टंडन दीलिप ओगरे सूरज नामदेव बाके वर्मा मंजू नेताम हबीब खान हेमलता ठाकुर
ब्लॉक किसान अध्यक्ष पुलेंद्र साहू,आत्मा वर्मा,मिथलेश साहू,ताराचंद बंजारे ,चुम्मन वैष्णव ,महावीर वर्मा, गोरेलाल जंघेल शोभा साहू उपस्थित रहे।
