रास नहीं आई राजा की मनमानी : ये लोकतंत्र है, सेवादल अतिरिक्त जिला अध्यक्ष विश्वराज ताम्रकार एवं जिला महासचिव चंद्रभूषण यदु की टीम ने दिया इस्तीफा

रास नहीं आई राजा की मनमानी : ये लोकतंत्र है, सेवादल अतिरिक्त जिला अध्यक्ष विश्वराज ताम्रकार एवं जिला महासचिव चंद्रभूषण यदु की टीम ने दिया इस्तीफा

छुईखदान। सेवादल द्वारा आज से तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर नवीन जिला खैरागढ़ छूईखदान गंडई में आयोजित किया गया, लेकिन नवीन जिला के प्रथम जिला अध्यक्ष की मनमानियों के चलते आज समस्त जिला सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप इस्तीफा देकर जिला अध्यक्ष का जमकर विरोध किया । बताया की जिला अध्यक्ष पुराने राजा परिवार से संबंध रखने के कारण लोकतांत्रिक सेवादल की राजनीति में अपनी मनमानियों को स्थापित करने का प्रयास किया जिसके कारण पूर्व से संचालित कर रहे सेवादल की समस्त जिला एवं ब्लॉक कार्यकारणी और उनके समस्त समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष को समस्त पदाधिकारियों द्वारा अपना इस्तीफा सौपा गया
पूर्व जिला कार्यवाहक अध्यक्ष विश्वराज ताम्रकार ने भी की थी दावेदारी
नवीन जिला बनने से पहले सक्रिय रूप से कार्य कर रहे जिला कार्यवाहक विश्वराज ताम्रकार ने पूरे जिले में सेवादल की टीम गठित कर रखी थी जिसका संचालन वा कार्यभार उनके निर्देशों के अनुरूप चल रहा था लेकिन बीते 2 माह जब से बंद कमरे में नए चेहरे को जिला अध्यक्ष बनाया गया जिसमें संगठन का संचालन किया जाना मुस्किल गया है।
बंदकमरे में हुई थी नियुक्ति, (आश्चर्य)
जिला में बीते चार पांच वर्षो से सक्रिय रूप से कार्य कर रहे कार्यवाहक विश्वराज ताम्रकार एवं खैरागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष कोमल जंघेल ने बताया की जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए पात्र दावेदार के रूप में हम दोनो ने दावेदारी की थी जो सेवादल नियमो के अनुरूप था। लेकिन अचानक पहली बार देवराज किशोर ध्वजारोहण के कार्यक्रम में आए और ऐसा क्या हुआ उस बंद कमरे में पता नही जब निकले तो सीधे जिला अध्यक्ष बन कर निकले। लेकिन जब इस मुददे पर प्रदेश अध्यक्ष को पूछा गया तो सेवादल प्रदेश अध्यक्ष मुखबघिर हो गए न निगला गया न उगला गया। इसी बात पर आज जब ब्लॉक अध्यक्ष खैरागढ़ (अतिरिक्त मुख्यसंग्ठक ) ने सवाल किया तो उन्हे प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा धक्के मार कर बाहर निकाल दिया गया प्रदेश अध्यक्ष ताम्रकार ने सेवादल के पदाधिकारियों से भी बदसलूकी की एवं दादागिरी पर उतर आए थे जब कि उनको कोई अधिकार नहीं है कि वो सेवादल के पदाधिकारियों के साथ बत्तमीजी करे एवं अतिरिक्त अध्यक्ष कोमल वर्मा की धक्का मारने की जिसकी वीडियो क्लिप व्हाट्सएप पे तेजी से वायरल हो रही है।
खनिज मंत्री एवं विधायक को भी सुनाई अपनी दास्तां
खनिज मंत्री गिरिश देवांगन एवं विधायिका यशोदा नीलाम्बर वर्मा को भी बताया कि सेवादल में कुछ भी सही नहीं चल रहा यहाँ प्रदेश अध्यक्ष अपनी मनमानी कर रहे जो कभी कांग्रेस सेवादल में रहा ही नहीं और नहीं जो सेवादल के बारे में कोई जानकारी रखता है उसको सीधा जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी गई जो बहुत ही गलत बात है और हम उनकी विरोध करते हैं और उसी के साथ हम सभी कांग्रेस सेवादल से अपनी अपनी पद से इस्तीफा दे रहे हैं और अपनी बात राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के पास रखने की बात की गई।