G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRaipur

विधानसभा में हुआ ध्वजारोहण, प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े ने फहराया तिरंगा…

ध्वजारोहण समारोह में कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए केन्द्र एवं राज्य की गाइड लाईन के अनुसार सचिवालय के केवल प्रथम श्रेणी अधिकारी उपस्थित थे. ध्वजारोहण के पश्चात प्रमुख सचिव गंगराड़े ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत का सचिवालय के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए संदेश का वाचन किया.;

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने प्रेषित अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस उन असंख्य शहीदों की शहादत को नमन करने का दिन है, जिनके बलिदान पर स्वतंत्र भारत की भव्य इमारत खड़ी हुई है. उन्होंने कहा कि आज कोरोना की चुनौती का मुकाबला, हम स्वयं की समझदारी, आत्म अनुशासन और जन-जागरूकता से ही कर सकते हैं. उन्होंने आह्वान किया कि आज के इस अवसर पर हम सब यह संकल्प करें कि अपने कार्य, विचार और व्यवहार के माध्यम से समुन्नत, सुदृढ़ भारत के सपने को साकार करने में सार्थक एवं सकारात्मक पहल सुनिश्चित करेंगे.

शंकर नगर स्थित स्वराज एक्सप्रेस व लल्लूराम डॉट कॉम में स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. चेयरमैन नमित जैन ने तिरंगा झंडा फहराया. इस मौके पर नमित जैन ने कहा कि देश में अभी कोरोना महामारी है. प्रदेश में भी इसका असर है. लोग मास्क, हैंड सेनेटाइजर और सामाजिक दूरी बनाकर कोरोना को हराया है. उन्होंने लोगों को जागरूक रहकर कोरोना से बचने का संदेश दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page