G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

पंडरिया कुकदूर:-प्री मानसून से किसान उत्साहित करने लगे जोताई-बोआई।

प्री मानसून से किसान उत्साहित करने लगे जोताई-बोआई

बारिश थमते ही किसान खेती किसानी के काम में जुट गए
हैं। प्री मानसून में अच्छी बारिश होने से किसान उत्साहित है
लगातार बारिश होने से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है।
कहीं कहीं पानी भी भर गया है तीन दिनों से बारिश थम गया है इससे उन्हें जोताई और बोंआई करने का अनुकूल
समय मिल गया है।
किसान अब जल्द ही धान बीज डालकर बोआई करने के लिए कमर कस लिए है। अब तक हुई बारिश को किसान धान के लिए लाभप्रद मान रहे हैं।

वनांचल क्षेत्र में अभी भी परंपरागत तरीके से खेती

इस तकनीकी जमाने में भी कई ऐसे भी किसान हैं जो
परंपरागत तरीके से खेती करते हैं इसके लिए वे बैल व भैंसा पालकर रखे हैं उनका कहना है कि हल से अच्छी जोताई होती है बजाय ट्रेक्टर के। इसलिए वे अब भी बैल जोड़ी से ही खेत की जुताई करते हैं जिससे उनको लाभ मिलता है हालांकि इसमें समय ज्यादा लगता है पर मंहगाई के जमानेें
में परंपरागत तरीके अपनाने में पैसे की भी बचत होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page