ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

विद्युत कंपनी ने आमजनों को स्मार्ट मीटर से होने वाले अनेक सुविधाओं की दी जानकारी

विद्युत कंपनी ने आमजनों को स्मार्ट मीटर से होने वाले अनेक सुविधाओं की दी जानकारी

कवर्धा शहर से स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के तहत जनजागरुकता अभियान की शुरूवात

कवर्धा। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा शहर में आमजनों को स्मार्ट मीटर की विविध सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए कवर्धा ज़ोन में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के अंतर्गत एक प्रभावी उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को आधुनिक बिजली सेवाओं के लिए प्रेरित करते हुए स्मार्ट मीटर के माध्यम से पारदर्शिता और दक्षता को प्रोत्साहित कर उन्हें अपने मोबाइल के माध्यम से स्मार्ट मीटर में दर्ज खपत को देखने और उनके अनुसार ऊर्जा की बचत करने के तरीके की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, सटीक बिलिंग, रियल-टाइम खपत निगरानी एवं ऊर्जा संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उपभोक्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान कर उन्हें बिजली के कुशल उपयोग हेतु प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में कवर्धा संभाग के कार्यपालन अभियंता जी. एस. फ्लोरा, सहायक अभियंता दीपक लसेर, सुनील कुमार गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित हुए।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के परिपालन में 9 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक देशभर में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीडीएस) के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर और पारदर्शी विद्युत सेवाएँ के साथ-साथ वितरण कंपनियों की वित्तीय स्थिति को मजबूती प्रदान करना है। स्मार्ट मीटर पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं में स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूकता, विश्वास और स्वीकृति को बढ़ावा देना है। पखवाड़े के दौरान द्वारा उपभोक्ताओं को प्रीपेड स्मार्ट मीटर के लाभों की जानकारी दी गई। इसमें अग्रिम भुगतान की सुविधा, रीयल-टाइम बैलेंस की जानकारी, बिजली खपत पर बेहतर नियंत्रण, सही एवं पारदर्शी बिलिंग, विवादों में कमी, लो-बैलेंस एवं असामान्य खपत की सूचना, आसान रिचार्ज सुविधा तथा सेवा गुणवत्ता में सुधार शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page