G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियो की लगाई गई ड्यूटी, 24 घंटे रहेगी निगरानी।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियो की लगाई गई ड्यूटी, 24 घंटे रहेगी निगरानी

कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधीक्षक कक्ष में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

कवर्धा, 15 जून 2021। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंध विभाग के निर्देशानुसार बाढ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। यह नियंत्रण कक्ष कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधीक्षक कक्ष में स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 0771-232609 है। बाढ़ नियंत्रण समिति 24 घंटे कार्य करेगी। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के लिए डिप्टी कलेक्टर अनिल सिदार मोबाईल नंबर 94790-89190 को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
कलेक्टर शर्मा ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियो की ड्यूटी लगाई गई है, जो 24 घंटे कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक ग्रेड-03 धमेन्द्र कुमार सोरी और लोक निर्माण विभाग के भृत्य नेहरू लाल मंगेश्कर की ड्यूटी प्रातः 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक, कृषि विभाग के सहायक ग्रेड-02 श्री बी.एल. मेरावी और महिला एवं बाल विकास विभाग के भृत्य सरोज यादव की ड्यूटी दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक, तहसील कार्यालय के सहायक ग्रेड-03 मणीलाल पाली और नगर पालिका के भृत्य श्री भरत बघेल की ड्यूटी शाम 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक एवं तहसील कार्यालय के सहायक ग्रेड-03 श्री कृष्णा शर्मा और कृषि विभाग के भृत्य श्री शिवराम मरकाम की ड्यूटी रात्रि 12 बजे से सुबह 6 बजे तक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की ड्यूटी 15 जून से 15 जुलाई 2021 तक प्रतिदिन चलेगी।

आपत स्थिति में नोड़ल अधिकारी को तत्काल सूचित करें

कलेक्टर शर्मा ने कहा कि जिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वे किसी भी स्थिति में नोडल, प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर अनिल सिदार मोबाईल नंबर 94790-89190 को तत्काल सूचित करने कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page