ChhattisgarhKabirdham

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पंडरिया के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जयंती ग्राम बोड़तरा बेलमुड़ा में मनाया गया

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पंडरिया के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जयंती ग्राम बोड़तरा बेलमुड़ा में मनाया गया

Ap न्यूज़ पंडरिया: हिन्दू हृदय सम्राट,सर्वधर्म समभाव की भावना के प्रणेता,मानवीय सेवा को ईश्वरीय सेवा का मानने वाले,धार्मिक चेतना का दीप प्रज्वलित करने वाले स्वामी विवेकानंद जी की जयंती भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पंडरिया के कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्राम बोडतरा में मनाया गया। जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पंडरिया के अध्यक्ष नरोत्तम साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। भारत का आध्यात्मिकता से परिपूर्ण वेदान्त दर्शन अमेरिका और यूरोप के हर एक देश में स्वामी विवेकानन्द की वक्तृता के कारण ही पहुँचा। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी जो आज भी अपना काम कर रहा है। वे रामकृष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य थे। उन्हें 2 मिनट का समय दिया गया था लेकिन उन्हें प्रमुख रूप से उनके भाषण की शुरुआत मेरे अमेरिकी बहनों एवं भाइयों” के साथ करने के लिये जाना जाता है।उनके संबोधन के इस प्रथम वाक्य ने सबका दिल जीत लिया था । कार्यक्रम में मुख्य रूप उपस्थित झयकुमार चंद्रवंशी महामंत्री, संयज निर्मलकर, राजेंद्र चंद्रवंशी, गोपाल साहू ,नरेंद्र निर्मलकर, कपिल चंद्रवंशी , हरी साहू ,सतीष यादव धन्नू साहू , दुर्गेश साहू , घनश्याम साहू,देवेन्द्र साहू ,ताजेंद्र साहू,रामभरोस निर्मलकर,हरीश निर्मलकर,राहुल साहू,नागेन्द्र साहू,मुकेश साहू,शुभाष निर्मलकर,लोमश साहू सहदेव साहू, कोमल साहू, द्वारिका , पुन्नी, प्रदीप,अजय, संजय साहू, संदीप कुमार,रवि ,राकेश साहू, व् ग्रामीण यूवा भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page