ChhattisgarhKabirdhamViralखास-खबर

घटना के बाद फरार होने की तैयारी  में था आरोपी जिसे थाना कुकदुर पुलिस ने तत्परता से किया गिरफ्तार

News Ad Slider
Advertisement

कुई-कुकदुर-  थाना कुकदुर के बिरसु राम पिता पंचम सैयाम उम्र 33 साल साकिन बांगर की मृत्यु तो जाने की सूचना पर थाना कुकदुर में मर्ग क्रमांक 19/24 धारा 174 जाफौ. कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर मृतक बिरसु राम सैयाम निवासी बांगर के शव का पीएम कराया गया। दौरान जांच निरीक्षण घटना स्थल, शव निरीक्षण कर पंचानों का कथन लिया गया जांच पर पाया गया कि मृतक बिरसु राम की पत्नी का उसके देवर भीम सैयाम के साथ प्रेम एवं अवैध संबंध है जिसकी जानकारी मृतक बिरसु हो होने से बिरसु एवं भीम के मध्य वाद विवाद लडाई झगड़ा हुआ था जिसे गांव व घर परिवार, रिश्तेदार लोग समझा बुझाकर अपती समझौता कराये थे जिसके बाद बिरसु राम सैयाम बोर गाडी में काम करने कमाने खाने म.प्र. गया था घर में भाई बिरसु के नहीं होने से भीम सैयाम अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध रखता था गांव में चर्चा था व सुनने को मिल रहा था दिनांक 07.03.2024 की रात्रि 11.00 बजे बिरसु राम सैयाम बोर गाडी से काम कर वापस अपने घर घर आया अत्यधिक शराब पीया हुआ था रात में बिना खाना खाये सो गया दूसरे दिन दिनांक 08.03.2024 को भी देर शाम तक नहीं उठा कुछ खा पी नहीं रहा था तभी भीम सैयाम तेल से गले को मालिस करने लगा बिरसु की पत्नी खाना बना रही थी कि भीम सैयाम अपने भाई के वापस घर आने से मन ही मन काफी परेशान था कि मौका पाकर भीम मालिस करते करते रास्ते से हटाने के लिये अपने भाई बिरसु के गले को दोनों हाथों से दबाकर हत्या कर दिया तथा जांच पर यह तथ्य सामने आया कि भीम सैयाम अपने भाई की मृत्यु के संबंध में गांव वालों को नहीं बताया था जो अपने जान पहचान के कुछ लोगों के साथ मिलकर अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट ले गया था तब गांव के लोग भीम से पूढे कि बिरसु की मृत्यु कैसी हुयी है तब भीम गांव वालों को बताया कि कमाने खाने म.प्र. गया था दिनांक 07.03.2024 को भैया बिरसु वापस घर आया अत्यधिक शराब पीया था जिससे उसकी मृत्यु हुयी है तब गांव के लोग थाने में सूचना देने बोले अगर तुम सूचना नहीं दोगे तो हम लोग खुद थाने में जाकर सूचना देंगे बोलने पर भीम अपने भैया बिरसु के शव को श्मशान घाट से वापस घर लेकर गया और थाना कुकदुर जाकर भैया बिरसु के अत्यधिक शराब पीने से मृत्यु होने का रिपोर्ट दर्ज कराया था। मृतक बिरसु राम सैयाम का पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया जिसमें डॉक्टर साहब द्वारा गला दबाकर हत्या करने से मृत्यु होना लेख किये है कि मर्ग की सम्पूर्ण जांच पर से आरोपी भीम सैयाम पिता पंचम सैयाम निवासी बांगर के विरुध्द थाना कुकदुर में अपराध क्रमांक 32/24 धारा 302 भादवि कायम किया जाकर विवेचना की गई कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल वैधानिक कार्यवाही हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कबीरधाम डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंकज पटेल के मार्गदर्शन में निर्देश प्राप्त हुआ था जिस पर थाना प्रभारी व्यास नारायण चुरेन्द्र द्वारा थाना स्तर पर टीम तैयार किया जाकर तत्काल अग्रिम विवेचना एवं आरोपी पतासाजी पर रवाना हुये दौरान विवेचना के पता चला कि आरोपी भीम सैयाम अपने सकुनत ग्राम बांगर से कहीं बाहर भागने बाला है तब पुलिस टीम द्वारा आरोपी सदर भीम सैयाम का पतासाजी कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तथा आरोपी द्वारा अपराध घटना को प्रदर्शित कर समझाने के लिये मृतक बिरसु राम सैयाम का डेमो पुतला से हत्या की घटना को समझाने के लिये डेमो प्रदर्शित कर दिखाया तथा मेमोरेण्डम कथन में बताया कि भाभी के साथ अवैध  संबंध के चलते प्रेम में रोड़ा  बन रहे भाई को शराब के नशे में सोये जिसके गले का मालिश करते करते मौका पाकर दोनों हाथों से गला दबाकर हत्या किया है। आरोपी भीम सैयाम पिता पंचम सैयाम उम्र 21 साल साकिन बांगर थाना कुकदुर के द्वारा अपराध धारा सवर घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्‌तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी ब्यास नारायण चुरेन्द, सउनि. शिवेन्द्र मोहन उपाध्याय, प्रहलाद चन्द्रवंशी, प्र.आर. मनोज तिवारी, आरक्षक विजय शर्मा (सायबर सेल), प्रवीण दास मानिकपुरी, संदीप पाण्डेय, दूजराम सिन्द्राम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page