थाना गंडई क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ : थाना गंडई क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई
धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत 28 पौवा देशी प्लेन शराब एवं चार पहिया वाहन जप्त। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश उपरांत भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल
घटना का विवरण:
पुलिस टीम के सी जी द्वारा जिले में आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध सतत कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 16.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 08 AU 4010 में अवैध रूप से शराब का परिवहन करते हुए पैलीमेटा से नर्मदा की ओर जा रहा है।सूचना पर थाना स्टाफ द्वारा शासकीय वाहन के साथ ग्राम मानपुर नाका के पास नाकाबंदी कर उक्त वाहन को रोका गया एवं तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान वाहन के सामने सीट के नीचे एक लाल रंग के थैले में:
कुल 28 पौवा देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 ML)
कुल मात्रा: 5.04 बल्क लीटर
अनुमानित कीमत: ₹2520/-
बरामद की गई।
आरोपी का विवरण:
नाम: अशोक कुमार सिन्हा
पिता का नाम: पल्टन सिन्हा
उम्र: 45 वर्ष
पता: ग्राम नर्मदा चकनार
जप्ती का विवरण:
28 पौवा देशी प्लेन शराब
वाहन क्रमांक CG 08 AU 4010
वाहन की कीमत: ₹1,00,000/-
कुल जुमला कीमत: ₹1,02,520/-
कार्यवाही:
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।



