ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

अस्थायी दखल वसूली, वीर सावरकर भवन, मंगल भवन ठेका निरस्त: प्रस्ताव पारित

News Ad Slider
Advertisement

सामुदायिक भवन व पालिका बाजार निर्माण हेतु 19 करोड़ का प्रस्ताव-ऋषि कुमार शर्मा

जनहित प्रस्तावों पर हुई चर्चा,परिषद की बैठकः 25 प्रस्तावों पर मुहर

कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज नगर विकास सहित अन्य जनहित विषयों को लेकर परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्होनें 25 प्रस्तावों पर चर्चा शुरू करने से पूर्व बैठक की शुरूवात राष्ट्रगान व राजगीत गायन कर प्रारंभ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि शहर विकास के लिए लाये गये सभी प्रस्तावों पर चर्चा कर संकल्प पारित किया गया है वार्ड क्रं. 19 की पार्षद स्व. श्रीमती सुरेखा नामदेव का दिनांक 21 सितंबर 2021 को आकस्मिक निधन हो गया था जिसे पालिका परिवार द्वारा आज पुनः बैठक के दौरान उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर सादर श्रद्वांजलि दी गई।

वीर सावरकर व मंगल भवन ठेका निरस्त
परिषद की बैठक में जनहित को दृष्टिगत रखते हुए अस्थायी दखल फीस वसूली, मंगल भवन व वीर सावरकर भवन ठेका को निरस्त कर दिया गया है। अब भवनों का संचालन व संधारण का कार्य पुनः नगर पालिका परिषद करेगी। कुछ दिनों पूर्व इन भवनों को निविदा आमंत्रित कर ठेका में दे दिया गया था। जिससे आम जनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था जनहित को दृष्टिगत रखते हुए ठेका को नियमानुसार आज परिषद की बैठक में निरस्त कर दिया गया।

अस्थायी दखल फीस वसूली बंद
नगरीय क्षेत्रांतर्गत अस्थायी व्यापार करने वाले फुटकर व्यापारियों से शासन द्वारा निर्धारित राशि वसूली किये जाने हेतु अस्थायी दखल फीस वसूली कार्य को तीन वर्ष के लिए ठेका में दिया गया था चूंकि फुटकर व्यवासियों ने कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए अस्थायी दखल वसूली न किये जाने का मांग की गई थी लोगों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए उक्त ठेका निरस्त करते हुए अस्थायी फीस वसूली कार्य से मुक्त कर दिया गया है अब किसी भी फुटकर व्यापारियों को अस्थायी दखल फीस वसूली देने की आवश्यकता नही है।

सामुदायिक भवन व पालिका बाजार हेतु 19 करोड़ का प्रस्ताव
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि जनहित विषयों को लेकर लाये गये प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए पारित किया गया है उन्होनें बताया कि पुराना नगर पालिका कार्यालय में पुनः पालिका बाजार निर्माण व आर्किटेक्ट द्वारा तैयार किये गये डीपीआर राशि 6 करोड़ रूपये की मांग किये जाने हेतु प्रस्ताव तैयार किया गया है इसी तरह अटल आवास निर्माण हेतु 10 करोड़, वार्ड क्रं. 01, 02, 03, 04 एवं 07 के मध्य कैलाश नगर तालाब के पास सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 1 करोड़ 50 लाख, गुरूघासीदास सामाजिक मंगल भवन निर्माण हेतु 1 करोड़ 50 लाख रूपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित किये जाने की स्वीकृति दिया गया है।

जल आर्वधन योजना कार्य में समयावृद्वि
जल आवर्धन योजनांतर्गत शहर में चल रहे पानी टंकी निर्माण, पाईप लाईन बिछाने सहित अन्य आवर्धन कार्य में कोरोना संक्रमण काल के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा है जिसके कारण कार्य कर रहे मे0 मल्टी अर्बन इन्फ्रा सर्विस प्रा.लि.नागपुर द्वारा जल आवर्धन योजनांतर्गत समयावृद्वि प्रदान किये जाने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है कोरोना संक्रमण के दौरान कार्य में विलंब होने के कारण 30 जून 2022 तक समयावृद्वि प्रदान किया गया है 30 जून 2022 तक ठेकेदार द्वारा कार्य पूर्ण नही किये जाने की स्थिति में ठेकेदार की देयक राशि से विलंब शुल्क 1 प्रतिशत राशि की कटौती किये जाने का भी निर्णय लिया गया है।

गौठान निर्माण हेतु प्रस्ताव पारित
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की महती योजना नरवा गरूवा घुरूवा बाडी योजनांतर्गत स्वर्ण जयंती कालोनी परिसर में गौठान का निर्माण किया गया है चूंकि अतिरिक्त गौठान की आवश्यकता को देखते हुए पुनः एक गौठान निर्माण की स्वीकृति प्राप्त किया गया। गौठान निर्माण हेतु प्राप्त स्वीकृति अनुसार 19 लाख 11 हजार की लागत से नया गौठान का निर्माण होगा। जिसकी दर स्वीकृति आज की बैठक में की गई है अब जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जायेगा। इसी तरह हाईटेक बस स्टैण्ड में 24.47 लाख व 27.27 लाख की लागत से दो नग सुलभ शौचालय का निर्माण होगा। 1 करोड 26 लाख की लागत से ठाकुर देव चौक से लेकर रायपुर मार्ग होते हुए गुरूनाला तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य होगा।
इन प्रस्तावों पर बनी सहमति
नगरीय क्षेत्रांतर्गत संपत्तिकर, समेकितकर, जलकर वसूली अभियान चलाये जाने, प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ ठोस कार्यवाही किये जाने जाने हेतु चर्चा हुई। इसी तरह नवीन बाजार में शासन द्वारा आबंटित दुकानों की प्रीमियम राशि, किराया राशि, रिक्त दुकानों का आबंटन व दुकानों का अनुबंध निष्पादित किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक के अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, सभापतिगण, पार्षद गण, एल्डरमेन, सांसद प्रतिनिधि, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम एल कुर्रे, उपअभियंता, अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page