हाई स्कूल सोमनापुर नया मे ऊर्जा और जल सरंक्षण की शिक्षको ने दी जानकारी

हाई स्कूल सोमनापुर नया मे ऊर्जा और जल सरंक्षण की शिक्षको ने दी जानकारी
AP न्यूज़ पंडरिया
पंडरिया – विकासखण्ड के अतंर्गत शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया में ऊर्जा एवम जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को शिक्षण सह जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला मे प्राचार्य संतोष कुमार साहू ने कृषि मे ऊर्जा एवम जल के महत्ता के बारे में बताया साथ ही जिस प्रकार शरीर को ऊर्जा की आवश्यकता होती है।छात्र छात्राओं को ऊर्जा और जल संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञान शिक्षिका ज्योति ध्रुव ने अपने उद्बोधन मे छात्र छात्राओं को बताया कि कृषि के क्षेत्र में ऊर्जा के प्रमुख श्रोत सूर्य का हम किस प्रकार उपयोग कर अधिक से अधिक लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने जल संरक्षण करके कृषकों को अपने खेतो मे सिंचाई करने के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया।जल ही जीवन है। जल को संरक्षित करने के बारे में भी चर्चा किया। इस अवसर पर प्राचार्य संतोष कुमार साहू, योगेश कुमार गुरु दीवान, महेंद्र कंठले,ज्योति ध्रुव, शकून पाटले एवम इको क्लब के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे।