गुवाहाटी असम में शिक्षक भरत डोरे की टीम ने बिखेरी छत्तीसगढ़िया रंग
गुवाहाटी असम में शिक्षक भरत डोरे की टीम ने बिखेरी छत्तीसगढ़िया रंग

पण्डरिया – असम की राजधानी गुवाहाटी में सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ओरिएंटेशन कोर्स रोल ऑफ पपेट इन लाइन विथ NEP 2023 के 15 दिवसीय कार्यशाला में शिक्षक भरत कुमार डोरे शासकीय प्राथमिक शाला गुंझेटा,पंडरिया ने अपनी टीम के साथ छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक कला, धरोहर एवं सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला। शिक्षक डोरे ने छत्तीसगढ़ को दक्षिण कोशल से संबोधित करते हुए कहा कि हम रामायण काल के माता कौशिल्या के मायके में रहते हैं। छत्तीसगढ़ के विभिन्न तीज त्यौहारों के संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा कि बस्तर जिला में एशिया का एकमात्र त्यौहार जो सबसे ज्यादा 75 दिनों तक मनाया जाता है जिसे बस्तर दशहरा के नाम से जाना जाता है ।
गरियाबंद जिले के राजिम में त्रिवेणी संगम होने के कारण इसे छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहा जाता है राजिम कुंभ मेला में देश विदेश के लोग यहा दर्शन के लिए आते है यह मांघी पूर्णिमा को प्रारंभ होता है । इस प्रकार छत्तीसगढ़ के विभिन्न तीज, त्यौहार ,मड़ई ,मेला के बारे में बताए, राउत नाचा की प्रस्तुति दी , जिसे सभी ने सराहा। केन्द्र का कार्य छात्रों के बीच भारत की क्षेत्रीय संस्कृतियों की बहुलता के विषय में जागृति व समझ उत्पन्न कर शिक्षा प्रणाली में अन्तर्निहित करना तथा इस ज्ञान को शिक्षा से एकीकृत करना है। शिक्षक भरत डोरे ने बताया कि टीम छत्तीसगढ़ की ओर से अपने संस्कृति की जानकारी 13 प्रदेशों से आये शिक्षकों के समक्ष पावरपाइंट प्रेसेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ के पारम्परिक वेशभूषा पहनकर जीवंत राजगीत, सुआ गीत, करमा, पंथी, रेला व राउत नाचा की प्रस्तुति दी, जिसे सभी ने कहा ” छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया” छत्तीसगढ़ के शिक्षकों की टीम द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी,खुरमी, चीला, बोरे बासी, अईड़सा आदि व्यंजनों पर प्रस्तुति दी गई।
छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को दर्शाती हुई नृत्य में ककसार माढ़िया, पंथी, राऊत नाचा, करमा, गौरा -गौरी गीत पर नृत्य व झांकी प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया। भरत डोरे के अलावा छत्तीसगढ़ से श्रीमती इंद्राणी सत्यम, योगेश्वर साहू, मनीष देवांगन, अमित दुबे, सीमा साहू, विक्रमचंद वर्मा तथा टेकन कुमार जंघेल आदि सीसीईआरटी कार्यशाला गुवाहाटी में शामिल हैं।
