शैक्षणिक भ्रमण कर विद्यार्थियों ने एतिहासिक,धार्मिक व प्राकृतिक स्थलों की जानकारी दी गई

शैक्षणिक भ्रमण कर विद्यार्थियों ने एतिहासिक,
धार्मिक व प्राकृतिक स्थलों की जानकारी दी गई।

पंडरिया- ब्लाक के ग्राम डोमसरा स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को ईको क्लब के
तत्वाधान में शनिवार को डोंगेश्वर महादेव (चोड़राधाम) व डोंगरगढ़ का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों को
शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत ऐतिहासिक प्राकृतिक एवं धार्मिक महत्व की जानकारी प्रदान की गई।इस दौरान प्रधान पाठक कुमुदिनी तिवारी,मोहन राजपूत व ईश्वर तिवारी ने विद्यार्थियों को डोंगरगढ़ के मैकल पर्वत श्रेणी के चोटी पर स्थित मां बम्लेश्वरी का दर्शन कराया।
गया।

डोंगरगढ़ के ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व की जानकारी दिया गया।साथ ही संस्कृति व मान्यताओं की भी जानकारी दी गई।बच्चों को प्राकृतिक घटनाओं की जानकारी भी दी गई। इससे पहले छात्र-छात्राओं छात्र-छात्राओं को नर्मदा के पास मैकल पर्वत श्रेणी पर स्थित डोंगेश्वर महादेव का भ्रमण कराया गया। जहां शिक्षक प्रवीण तिवारी,आभा बघेल व गिरिजा पटेल ने बच्चों को ने मानव जीवन पर पेंड़ पौधे, पहाडियो व इसमे प्रवाहित झरने व नदियों के प्रभाव के संबंध में जानकारी दी।उन्होंने बच्चों को बताया कि इन्हीं पहाड़ियों से भूजल का संग्रहण होता है तथा यही पहाड़ियां जल स्त्रोत के प्रमुख आधार हैं।।उपसरपंच लल्लू राम, शिक्षक सालिक यादव,मनीराम,राजेश सोनी ने बच्चोँ को प्रकृति, पेड़-पौधे,जल व पर्यावरण के महत्व की जानकारी दी।उनके द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा व प्रदूषण मुक्त रखने के उपाय करने की जानकारी बच्चों को दी गई।इस शैक्षणिक भ्रमण में उपसरपंच सहित शाला प्रबंध समिति के सदस्य व विद्यालय के करीब 40 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल थे।